Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»2 नवंबर से सूर्य-चंद्र का अशुभ योग, किन 5 राशि वालों पर पड़ेगा असर?
    धर्म आस्था

    2 नवंबर से सूर्य-चंद्र का अशुभ योग, किन 5 राशि वालों पर पड़ेगा असर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vaidhriti Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के आपस में मिलने से कई बार अशुभ संयोग भी बनते हैं. ऐसा ही एक अशुभ संयोग 2 नवंबर 2026 को बनने जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 नवंबर 2026, सोमवार को सूर्य और चंद्रमा का वैधृति योग बनेगा. सूर्य और चंद्रमा के वैधृति योग से किन 5 राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं? 

    Vaidhriti Yog 2026 Date: कब से कब तक रहेगा सूर्य-चंद्र का वैधृति योग?

    वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग 2 नवंबर 2026, सोमवार को रात 8 बजकर 20 मिनट पर बनेगा. सूर्य-चंद्रमा का यह वैधृति योग 3 नवंबर 2026 को रात 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष में वैधृति योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है.

    Vaidhriti Yog Effect on 5 Zodiac: किन 5 राशि के जातकों पर होगा असर?

    Taurus: वृषभ राशि

    वैधृति योग का प्रभाव व्यापार और सेहत पर पड़ सकता है. कारोबार में धन की स्थिति को लेकर मानसिक चिंता रहेगी. काम को लेकर मन अस्थिर होगा. किसी खास काम में स्थिर न रह पाने की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है. पारिवारिक जीवन में बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. शादीशुदा जातकों को वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें.

    Libra: तुला राशि

    परिवार में माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से सुझाव लें. व्यापार करने वाले लोगों के सामने क्या करें और क्या न करें, ऐसी स्थिति बन सकती है. धन के निवेश को लेकर भी मन अस्थिर रहेगा. वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है.

    Scorpio: वृश्चिक राशि

    आर्थिक नुकसान की आशंका की वजह से मन बेचैन रहेगा. हालांकि, चंद्रमा की स्थिति बदलने पर परिस्थिति सामान्य हो सकती है. किसी खास साथी से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना होगा. काम को लेकर की गई यात्रा नुकसानदेह हो सकती है. दोपहिया या चारपहिया वाहन सावधानी से चलाएं. घर में शुभ या मांगलिक कार्य करने से पहले कुल पुरोहित या किसी जानकार से सलाह जरूर लें.

    Capricorn: मकर राशि

    आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए सहकर्मियों के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखना अच्छा रहेगा. धन के लेनदेन को लेकर दूसरों पर विश्वास करना भारी पड़ सकता है. कारोबार में आर्थिक लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा. पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं. खानपान को लेकर मन पर नियंत्रण रखना होगा.

    Aquarius: कुंभ राशि

    नौकरीपेशा लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा. कोई भी निर्णय भावुक होकर लेने से बचें. कार्यक्षेत्र या दफ्तर में किसी अधिकारी की बात बुरी लग सकती है. परिवार में भाई की वजह से मानसिक कष्ट हो सकता है. माता या पत्नी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. नौकरी से जुड़ा कोई भी निर्णय अचानक लेने से बचें.

    क्या करें उपाय?

    • उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. साथ ही सूर्य के नामों का जाप करें. संभव हो, तो सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.
    • परिवार में पिता या बड़े भाई की आज्ञा का पालन करें और उनकी सेवा करें. माता की सेवा करने से मानसिक उलझन दूर हो सकती है.
    • शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने से चंद्र ग्रह की शुभता प्राप्त होती है. इससे मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं, ऐसी मान्यता है.
    • ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘ॐ चंद्राय नमः’ का जाप करते हुए भगवान शिव का अभिषेक करने से मन शांत और स्थिर रहता है, ऐसी मान्यता है.
    • सोमवार को सफेद चीजों (दूध, चीनी, मिश्री, चावल इत्यादि) का दान करना शुभ माना गया है.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कहां हैं महाभारत के अश्वत्थामा? यहां आज भी छिपकर करते हैं शिव जी की पूजा! इस किला में हैं भटकते

    October 31, 2026

    दिवाली से एक दिन पहले क्यों करते हैं ​हनुमान पूजा? इसकी 3 हैं बड़ी वजहें, भगवान शिव से भी है कनेक्शन

    October 30, 2026

    यहां महादेव तय करते हैं भक्तों के आने-जाने का समय! समुद्र के बीच बना है भगवान शिव का अनोखा मंदिर, जानिए इसका रहस्य

    October 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.