Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं राष्ट्रपति न होता तो दुनिया टुकड़े-टुकड़े हो जाती’- डोनाल्ड ट्रंप
    • महिला ने अपनी 13 साल की बेटी की करदी हत्या, फिर दी अपनी जान, पारिवारिक चिंताओं के चलते उठाया
    • प्रेमी की शादी किसी और से तय, नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के होने वाली पत्नी पे फेका तेज़ाब
    • AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा
    • धोनी ने दी सलाह, फिर नूर अहमद ने किया शानदार प्रदर्शन, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»लगभग 97 लाख 72 हजार रुपए की लागत से झाल सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई
    BREKING NEWS

    लगभग 97 लाख 72 हजार रुपए की लागत से झाल सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेमेतरा । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं एवं किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत सप्लाई देने के लिए अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं।

    इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत स्थित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) झाल में 05 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर 04 जून 2025 को उर्जीकृत किया गया, जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 1955 उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिलेगी। पूर्व से सबस्टेशन में 05-05 एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। 05 एमवीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता बढकर 15 एमवीए हो गई है, जिससे ओवरलोड की समस्या का निराकरण हो गया है।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता  संजय खंडेलवाल ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 97 लाख 72 हजार रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होेंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दोनो ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते थे। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी एवं फीडर की लंबाई अधिक होने के कारण अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक सुचारु मात्रा में वोल्टेज नहीं पहुंच पाता था। उन्होेंने कहा कि नया ट्रांसफार्मर लोड को पंडरभट्ठा एवं ढोलिया फीडर में समायोजित करेगा जिससे लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। श्री खंडेलवाल ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में सतत विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन झाल में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से ग्राम पंडरभट्टा, झाल, अतरिया, पेंडरीतरई एवं मजगांव आदि ग्रामों के लगभग 1955 उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता वृत्त  सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता परियोजना  मोहम्मद जलालुद्दीन, कार्यपालन अभियंता एसटीएम  पी.के.पलसोकर तथा उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा

    April 15, 2026

    महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…

    April 15, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.