Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज के शेड्यूल में बदलाव
    BREKING NEWS

    भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज के शेड्यूल में बदलाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली  ।  भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगस्त 2025 में होने वाली भारत की बांग्लादेश यात्रा को स्थगित कर दिया गया। अब यह सीरीज 12 महीने बाद, यानी सितंबर 2026 में खेली जाएगी। बीसीसीआई (BCCI) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया।

    बीसीसीआई की आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है, ‘बांग्लादेश और भारत के बीच अगस्त 2025 में प्रस्तावित तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज को अब सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला दोनों बोर्ड के बीच पारस्परिक सहमति से लिया गया है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल और दोनों टीमों की व्यस्तताओं को ध्यान में रखा गया है।’

    राजनीतिक हालात और कड़े शेड्यूल की दोहरी मार

    बांग्लादेश में पिछले कुछ महीनों से राजनीतिक तनाव और अस्थिरता का माहौल रहा है, जिसके चलते इस सीरीज पर पहले से ही संशय बना हुआ था। BCB प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने हाल में कहा था कि उन्हें बीसीसीआई से आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। इसके अलावा दोनों देशों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। ऐसे में अगस्त का स्लॉट दोनों बोर्ड के लिए मुश्किल भरा था।

    इस सीरीज के टलने का सबसे बड़ा असर उन फैंस पर पड़ेगा जो विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे और टी20 में दोबारा खेलते देखने के लिए उत्साहित थे। इन दोनों दिग्गजों ने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है और अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। अब उनकी अगली संभावित वापसी अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हो सकती है।

    इस फैसले से भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों को अगस्त में होने वाली दुलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिल सकता है। इससे बीसीसीआई का घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने का अभियान भी आगे बढ़ेगा। वहीं एशिया कप को लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, ऐसे में यह फैसला समय के लिहाज से सही माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री

    May 13, 2026

    अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.