Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
    • ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम
    • शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»India-China Border: LAC पर चीन ने घटाई फौज, भारत ने क्यों नहीं घटाई सेना?
    राष्ट्रीय

    India-China Border: LAC पर चीन ने घटाई फौज, भारत ने क्यों नहीं घटाई सेना?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत-चीन सीमा पर लंबे समय से चली आ रही तनातनी के बीच एक अहम बदलाव देखने को मिला है। चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के आसपास अपनी सैन्य तैनाती में कमी की है। यह कदम ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच बातचीत के कई रास्ते फिर सक्रिय हुए हैं। हालांकि सीमा पर स्थिति को पूरी तरह सामान्य मानने की जल्दबाजी नहीं है, क्योंकि भारतीय सेना ने अपनी तैयारियां मजबूत रखते हुए किसी भी संभावित चुनौती से निपटने की क्षमता बरकरार रखी है।

    पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की सैन्य टुकड़ियों में कटौती

    भारत-चीन सीमा पर 2025 का साल सैन्य तनाव में कमी और कूटनीतिक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। रक्षा मंत्रालय की वर्षांत समीक्षा के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने उत्तरी सीमाओं के सामने और अपने पारंपरिक प्रशिक्षण क्षेत्रों में सैनिकों की संख्या घटाई। अब वहां करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के आकार की सैन्य टुकड़ियां सामरिक एवं परिचालन गहराई वाले क्षेत्रों में मौजूद हैं।

    रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह बदलाव 2024 में देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में हुए डिसइंगेजमेंट समझौते के बाद देखने को मिला। हालांकि मंत्रालय ने साफ किया है कि उत्तरी सीमा की स्थिति अभी भी स्थिर लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। ऐसे में सैनिकों की संख्या कम होना अपने आप में तनाव के पूरी तरह खत्म होने का संकेत नहीं माना जा सकता।

    भारतीय सेना की मजबूत तैयारी और आधुनिकीकरण

    भारत ने भी अपनी ओर से सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर नहीं होने दिया है। LAC के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना की तैनाती मजबूत बनी हुई है। इसके साथ ही नई पीढ़ी के हथियारों और सैन्य क्षमताओं को शामिल किया गया है। सीमा क्षेत्रों में रुद्र ब्रिगेड, दिव्यास्त्र बैटरियां और भैरव बटालियन जैसी नई क्षमताओं की तैनाती भी भारतीय तैयारियों का हिस्सा है। बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क और सैनिकों के लिए सुविधाओं में भी सुधार किया गया है।

    कूटनीतिक मोर्चे पर बढ़ी सक्रियता और उच्च स्तरीय संवाद

    इस पूरे घटनाक्रम में कूटनीतिक मोर्चे की भूमिका भी अहम रही। 2025 में भारत और चीन के बीच WMCC की 33वीं और 34वीं बैठक हुई। सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों की बातचीत भी दोबारा आगे बढ़ी। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों में संवाद का एक और महत्वपूर्ण दौर सामने आया।

    सैन्य स्तर पर भी संपर्क जारी रहा। अक्टूबर 2025 में पूर्वी लद्दाख में कोर कमांडर स्तर की बैठक हुई, जबकि विभिन्न क्षेत्रों में बॉर्डर पर्सनल मीटिंग के जरिए स्थानीय मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रही।

    ऐसे में चीन की घटती सैन्य मौजूदगी को भारत-चीन संबंधों में नरमी के संकेत के तौर पर जरूर देखा जा रहा है, लेकिन नई दिल्ली की रणनीति साफ है संवाद जारी रहेगा, मगर सीमा की सुरक्षा और सैन्य तैयारी में कोई ढील नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे

    October 22, 2026

    पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने

    October 22, 2026

    SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, ‘बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो…’

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.