Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
    • छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल,’इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…
    • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…
    • तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
    • सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह
    • सफल सर्जरी से भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    • कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह की पहली समीक्षा बैठक बन गई चर्चा का विषय,बार-बार वॉशरूम जा रहे अधिकारियों का करवाया शुगर टेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»1 जनवरी, 2026 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहा है भारत
    राष्ट्रीय

    1 जनवरी, 2026 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहा है भारत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत 1 जनवरी, 2026 से ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने अनजाने में भारत, चीन और रूस को करीब ला दिया है, जिससे यह अंतर-सरकारी संगठन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इस समूह से अमेरिका को होने वाले खतरे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में ब्रिक्स देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स और ब्रिक्स+ देश कृषि क्षेत्र में सहयोग को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही ये देश खाद्य सुरक्षा को वैश्विक दक्षिण के लिए एक रणनीतिक प्राथमिकता के रूप में मान्यता दे रहे हैं। कृषि व्यापार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, जलवायु-अनुकूल खेती और मूल्य श्रृंखला विकास में साझेदारी का विस्तार कर रहे हैं। ऐसे में इतना तय है कि 2026 में अमेरिका का वर्चस्व टूटने वाला है।

    ब्रिक्स ने दुनिया का 42 फीसदी तेल उत्पादन किया
    कच्चे तेल का उत्पादन, सोने के भंडार, आर्थिक आकार और खाद्य आत्मनिर्भरता भू-राजनीति में सौदेबाजी की शक्ति निर्धारित करते हैं। 11 ब्रिक्स देशों का इनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह समूह नियमित रूप से डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती देता रहा है। विश्व ऊर्जा सांख्यिकी समीक्षा 2025 के अनुसार, ब्रिक्स देशों ने मिलकर 2024 में विश्व के लगभग 42 प्रतिशत तेल का उत्पादन किया।

    ब्रिक्स देशों के पास दुनिया का 20 फीसदी सोना
    चीन और रूस मिलकर केंद्रीय बैंकों के पास मौजूद वैश्विक स्वर्ण भंडार का 14 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखते हैं। विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार, ब्रिक्स देशों के पास कुल मिलाकर लगभग 20 प्रतिशत स्वर्ण भंडार है। यदि घरेलू स्वर्ण भंडार को भी शामिल किया जाए, तो भारत का हिस्सा कई देशों से आगे निकल जाएगा।

    ब्रिक्स देशों की दुनिया की GDP में 29 फीसदी योगदान
    अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक के अनुसार, 2024 में चीन, भारत, ब्राजील और रूस दुनिया की 11 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थे। ब्रिक्स देशों का 2024 में वैश्विक जीडीपी में लगभग 29 प्रतिशत का योगदान था। सदस्य देशों के विकास और नए देशों के जुड़ने के कारण पिछले कुछ वर्षों में ब्रिक्स अर्थव्यवस्था का आकार तेजी से बढ़ा है।

    ब्रिक्स देशों के बीच रुपये में कारोबार को मंजूरी
    इसी साल अगस्त में भारत ने अमेरिकी डॉलर (USD) के प्रभुत्व को चुनौती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए एक आधिकारिक परिपत्र जारी किया है, जिसके तहत ब्रिक्स देशों को अपना 100% व्यापार भारतीय रुपये में करने की अनुमति मिल गई है। विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम से वैश्विक बाजारों में डॉलर के वर्चस्व में गिरावट की गति तेज हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को बिना पूर्व अनुमति के अधिक वोस्त्रो खाते खोलने का निर्देश दिया। इस नीति के तहत, अन्य देशों के निर्यातक और आयातक अब समर्पित वोस्त्रो खातों के माध्यम से रुपये में अपना व्यापार कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.