Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अंतिम चरण में, भारत ने प्रस्ताव रखे, अब वाशिंगटन के निर्णय का इंतजार
    अंतर्राष्ट्रीय

    भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अंतिम चरण में, भारत ने प्रस्ताव रखे, अब वाशिंगटन के निर्णय का इंतजार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दोनों देश के बीच तनाव कम होता दिख रहा है। बुधवार को शीर्ष अधिकार‍ियों ने बताया कि भारत और अमेरिका ने अपने चल रहे व्यापार समझौते वार्ता बहुत महत्वपूर्ण प्रगति की है और दोनों देश जल्द ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

    दरअसल, ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर भारत द्वारा राजनीतिक सहमति बनने के बावजूद अमेरिकी पक्ष पर काम जारी है। भारत-अमेरिका के बीच समझौता अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही दोनों देशों के बीच पॉजिटिव रिजल्ट मिलने की उम्मीद है।

    यूरोपीय संघ के साथ समझौते के अंतिम चरण के दौरान दोनों वार्ताकार दल लगातार संपर्क में रहें। व्यापार वार्ताकार अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ भी संपर्क में थे। फिलहाल अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है। भारत ने अपनी तरफ से प्रस्ताव रख दिए हैं। अब इस समझौते को आगे बढ़ाना अब वाशिंगटन पर निर्भर है।

    गेंद अमेरिका के पाले में

    सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, बातचीत का असली विवरण अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) और उनकी टीम को पता है। न कि उन लोगों को जो सार्वजनिक रूप से बयान दे रहे हैं। एक सीनियर अफसर ने कहा कि भारत को जो देना था, वह दे चुका है। अब गेंद अमेरिका के पाले में है। यानी अब जो भी प्रतिक्रिया आएगी, अमेरिका की ओर से आएगी।

    द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों को प्राथमिकता

    सूत्रों ने बताया कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की एमएफएन-आधारित व्यवस्था दबाव में होने के कारण, देश प्रमुख साझेदारों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस संदर्भ में, भारत का दृष्टिकोण किसी एक समझौते को दूसरे के विकल्प के रूप में मानने के बजाय, समझौतों के एक नेटवर्क के माध्यम से निर्यातकों और निवेशकों के लिए बड़े बाजार तक पहुंच और निश्चितता सुनिश्चित करना है।

    सरकार की प्राथमिकता दोनों देशों को बढ़ाना

    सूत्रों के हवाले से यह भी बताया कि भारत यूरोपीय संघ और अमेरिका के निर्यात को परस्पर विरोधी उद्देश्यों के रूप में नहीं देखता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निर्यात को दोनों देशों में बढ़ाना है, क्योंकि इससे अंततः देश में रोज़गार और निवेश को बढ़ावा मिलता है।

    हालांकि सूत्रों ने विचाराधीन भारत-अमेरिका समझौते की सटीक रूपरेखा का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत को महत्वपूर्ण बताया। अमेरिका के साथ वार्ता सफल होने के करीब है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.