Blog

T20 world cup 2026:- सुपर-8 में भारत ने अपनी जगह की सुरक्षित, देखे भारत का पूरा शेड्यूल

चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराने के बाद भारतीय टीम ने भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। भारत ने ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत के साथ अगले चरण में प्रवेश किया है। टूर्नामेंट की सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले, फॉर्मेट और शेड्यूल को लेकर कुछ कन्फ्यूजन था। आईसीसी ने पहले ग्रुप स्टेज में टीमों को प्री-सीडिंग नंबर दिए हैं, जिसका मतलब है कि आने वाले हफ्तों में भारत जिन टीमों के साथ खेलेगा, वे पहले से तय हैं। हालांकि कोई बड़ा उलटफेर न हो।

टीम इंडिया को X1 डेजिग्नेशन

भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप स्‍टेज का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी को खेलेगा। शेड्यूल के पहले से तय नेचर को देखते हुए, इस मैच के रिजल्ट से सुपर-8 में भारत के मैचों पर असर नहीं डालेगा। टीम इंडिया को X1 डेजिग्नेशन दिया गया है और वे सुपर 8 स्टेज में एक पोटेंशियल ग्रुप ऑफ डेथ का हिस्सा है। ग्रुप X में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को रखा गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्री-असाइन्ड सीडिंग

X1 – इंडिया, X2 – ऑस्ट्रेलिया, X3 – वेस्ट इंडीज, X4 – साउथ अफ्रीका

Y1 – इंग्लैंड, Y2 – न्यूजीलैंड, Y3 – पाकिस्तान, Y4 – श्रीलंका

पहला मैच साउथ अफ्रीका से तो तीसरा वेस्‍टइंडीज से

भारत अपने सुपर-8 कैंपेन की शुरुआत अहमदाबाद से करेगा। जहां वे पहला मैच प्री-सीडिंग में ‘X4’ डेजिग्नेशन दी गई टीम के खिलाफ खेलेंगे, जो 2024 की रनर-अप साउथ अफ्रीका होगी। वहीं, तीसरा मुकाबला वेस्‍टइंडीज से तय है। लेकिन, दूसरे मैच को लेकर अभी सस्‍पेंस बना हुआ है।

दूसरे मैच को लेकर फंसा पेच

भारत का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ या शायद जिम्बाब्वे के खिलाफ हो सकता है, जिसने पिछले हफ्ते जबरदस्त उलटफेर किया था। अगर जिम्बाब्वे क्वालिफिकेशन स्पॉट पर पहुंच जाता है तो वे X2 सीड ले लेगा। हालांकि आयरलैंड भी रेस में बना हुआ है।

भारत का सुपर-8 शेड्यूल

22 फरवरी – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद

26 फरवरी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया/जिम्बाब्वे/आयरलैंड, चेन्नई

1 मार्च – भारत बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता

Related Articles

Back to top button