Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत छठे पायदान पर…
    व्यापार

    एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स 2026 में भारत छठे पायदान पर…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः एशिया में मैन्युफैक्चरिंग की दौड़ में भारत को अपनी गति और तेज करनी होगी। हाल में जारी एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स (एएमआई) 2026 के मुताबिक भारत 11 एशियाई देशों के बीच छठे स्थान पर बना हुआ है। यह सूचकांक बताता है कि मजबूत बुनियादी आर्थिक आधार के बावजूद भारत अभी कई मोर्चों पर अपने प्रमुख एशियाई प्रतिस्पर्धियों से पीछे है।

    हॉन्ग कॉन्ग स्थित सलाहकार फर्म डेजन शिरा ऐंड एसोसिएट्स द्वारा लगातार तीसरे साल जारी की गई इस सूची में चीन ने एक बार फिर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। मलेशिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए वियतनाम को पछाड़कर दूसरी पोजिशन हासिल की है, जबकि वियतनाम फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया है।

    विकसित अर्थव्यवस्थाओं में सिंगापुर ने एक पायदान की छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया है और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया है, जो अब पांचवें नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बदलाव एशियाई क्षेत्र में बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं।

    भारत के बाद इंडोनेशिया, थाईलैंड ने मारी छलांग

    सूची में भारत के बाद इंडोनेशिया सातवें पायदान पर है। थाईलैंड ने दो पायदान की छलांग लगाकर आठवां स्थान हासिल किया है। जापान नौवें और फिलीपींस दसवें स्थान पर हैं, जबकि बांग्लादेश 11 देशों में आखिरी पायदान पर है।

    8 स्तंभों पर परखा गया प्रदर्शन

    एशिया मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स में अर्थव्यवस्था, राजनीतिक जोखिम, व्यापार माहौल, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, कर नीति, बुनियादी ढांचा, कार्यबल और नवाचार—इन आठ प्रमुख स्तंभों के साथ 43 उप-मापदंडों के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया है। 100 अंकों के पैमाने पर ज्यादा अंक बेहतर प्रदर्शन का संकेत देते हैं।

    मजबूत अर्थव्यवस्था, लेकिन ढांचागत बाधाएं कायम

    रिपोर्ट के अनुसार भारत एक अनोखी स्थिति में है—एक ओर विशाल घरेलू बाजार और नीतिगत सुधारों की तेज रफ्तार, तो दूसरी ओर बुनियादी ढांचा, लॉजिस्टिक्स और प्रशासनिक जटिलताओं जैसी पुरानी चुनौतियां। हालांकि छठा स्थान भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद को दर्शाता है, लेकिन ये बाधाएं मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धात्मकता पर दबाव बना रही हैं।

    अच्छी खबर भी कम नहीं

    रिपोर्ट में भारत की आर्थिक मजबूती को रेखांकित किया गया है। कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था के लिहाज से भारत तीसरे स्थान पर है और आर्थिक वृद्धि के मामले में उसे सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। आर्थिक पैमाने के लिहाज से भी भारत केवल चीन से पीछे दूसरे स्थान पर है।

    कार्यबल की मजबूती भारत की बड़ी ताकत के रूप में सामने आई है। श्रम बल के आकार, जनसांख्यिकी, श्रम लागत और शिक्षा जैसे मानकों पर भारत 11 देशों में पहले स्थान पर रहा है। बुनियादी ढांचे में भारत चौथे और नवाचार में पांचवें पायदान पर है, जहां सरकार के प्रयासों से आगे और सुधार की उम्मीद जताई गई है।

    कर नीति और व्यापार में चिंता

    हालांकि चुनौतियां भी कम नहीं हैं। कर नीति, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और राजनीतिक जोखिम के मामले में भारत नौवें पायदान पर है। कर दरों के लिहाज से भारत को सबसे कम अंक मिले हैं। कर प्रोत्साहनों में भारत चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, वियतनाम और थाईलैंड से पीछे है।

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के एकीकरण जैसे मानकों पर भी भारत कमजोर रहा है। लॉजिस्टिक्स के मामले में भारत सातवें स्थान पर है, जबकि इस श्रेणी में सिंगापुर शीर्ष पर बना हुआ है।

    राजनीतिक जोखिम बना बड़ी चिंता

    रिपोर्ट में राजनीतिक जोखिम को भी भारत के लिए बड़ी चुनौती बताया गया है। भ्रष्टाचार की धारणा और संस्थागत स्थिरता के मामले में भारत को कम अंक मिले हैं—ऐसे कारक जिन पर बहुराष्ट्रीय कंपनियां निवेश से पहले खास नजर रखती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ट्रंप की हुंकार : 1800 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 493 अंक नीचे

    July 8, 2026

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    July 8, 2026

    अमेरिका-ईरान के बिच फिर से तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, दाम 75 डॉलर प्रति बैरल के पार

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.