Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण पोलैंड में भारत की राजदूत नियुक्त
    BREKING NEWS

    भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण पोलैंड में भारत की राजदूत नियुक्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली –  भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण पोलैंड में भारत की राजदूत नियुक्त की गई हैं। जल्द ही वह पोलैंड में अपना कार्यभार संभालेंगी। वर्तमान समय में वह न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में काम संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने जापान, जर्मनी, यूएई और बांग्लादेश में बतौर राजनयिक अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अबू धाबी में उप राजदूत और अमेरिका के शिकागो में महावाणिज्य दूत के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाली है। नीता भूषण विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (मध्य यूरोप) भी रही हैं। नीता भूषण ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली और फिर उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल किया।

    सितंबर 2022 में उन्हें न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। नीता के पास कुक आइलैंड्स, नियू, वनुआतु और समोआ का भी अतिरिक्त प्रभार रहा। शिकागो में उन्होंने 2017 से लेकर 2019 तक अपनी सेवा दी। यहां उन्होंने अमेरिका के मिडवेस्ट क्षेत्र के 10 राज्यों में भारतीय हितों का नेतृत्व किया।

    अप्रैल 2020 से उन्होंने विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में मध्य यूरोप के 30 देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों का अनुभव लिया। 2009 से 2013 के बीच, वह वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में निदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थीं। इस दौरान उन्होंने यूरोप के साथ आर्थिक संबंधों पर काम किया। इसके अलावा, नीता भूषण ने विकास भागीदारी प्रशासन (डीपीए) में निदेशक, जापान एवं कोरिया डेस्क पर अवर सचिव और नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) में फैकल्टी सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

    बता दें, भारत और पोलैंड के बीच 1954 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। 1957 में भारत ने अपना दूतावास वारसॉ में खोला था। 1989 में पोलैंड द्वारा लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को चुनने के बाद भी दोनों देशों की घनिष्ठता बनी हुई है। 45 साल में पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अगस्त 2024 को यहां का दौरा किया था।

    भारत से पोलैंड को टेक्सटाइल और परिधान (सूती वस्त्र, आरएमजी), इंजीनियरिंग सामान (मशीनरी, यांत्रिक उपकरण, लोहे और इस्पात के उत्पाद, धात्विक उत्पाद), रसायन और फार्मा (रसायन, रबर उत्पाद और फार्मास्युटिकल (दवा) उत्पाद), कृषि उत्पाद (कॉफी, चाय, मसाले और तंबाकू) और खनिज ईंधन और तेल का निर्यात होता है।

    इसके अलावा पोलैंड से भारत को मशीनरी और उपकरण (औद्योगिक मशीनरी, यांत्रिक उपकरण, कंप्यूटर, वाहन के पुर्जे), रसायन (अवशिष्ट रासायनिक और मिश्रित उत्पाद), धातु (लोहा और इस्पात) और इलेक्ट्रिक बैटरी, रबर उत्पाद आयात होते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…

    August 26, 2026

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.