BREKING NEWS

अमरीका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

वाशिंगटन। छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है। श्रीनिवासैया बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह नौ फरवरी से लापता था। बयान कहा गया है, “परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दूतावास तैयार है। इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।”

साकेत को आखिरी बार परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था, जिसके बाद ‘लेक अंजा’ और ‘बर्कले हिल्स’ के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। श्रीनिवासैया के रूममेट बनीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में जानकारी मांगी थी। टिल्डेन रीजनल पार्क के करीब उसका बैग मिला था। इसमें उसका पासपोर्ट और लैपटॉप था। वह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का पूर्व छात्र था और बर्कले में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।

Related Articles

Back to top button