Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गोल्डन वीजा वाले भारतीय किशोर की दुबई में दिवाली के दिन मौत
    BREKING NEWS

    गोल्डन वीजा वाले भारतीय किशोर की दुबई में दिवाली के दिन मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुबई के मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी में 18 साल के भारतीय स्टूडेंट की दिवाली समारोह के दौरान दिल की धड़कन रुकने से मृत्यु हो गई. कथित तौर पर शहर में हो रहे दिवाली उत्सव के दौरान वैष्णव कृष्णकुमार गिर गया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति का रुकना) था. दुबई पुलिस फोरेंसिक विभाग ने घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

    वैष्णव कृष्णकुमार केरल के अलप्पुझा के चेन्निथला के 18 वर्षीय स्टूडेंट थे. उनके माता-पिता, वीजी कृष्णकुमार और विधु कृष्णकुमार, लंबे समय से दुबई के निवासी हैं. वैष्णव और उनकी छोटी बहन, वृष्टि कृष्णकुमार, दोनों का जन्म और पालन-पोषण संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था.

    घर पर मौजूद रिश्तेदार बताते हैं कि दो साल पहले अपने नए बने घर के गृहप्रवेश समारोह के लिए परिवार आखिरी बार भारत आया था. परिवार के एक रिश्तेदार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ”वे शायद ही कभी चेन्निथला जाते थे. आखिरी बार वे दो साल पहले यहां आए थे. वैष्णव और उनकी बहन का जन्म और पालन-पोषण दुबई में हुआ था. वह एक स्मार्ट और बुद्धिमान लड़का था. उसके ज्यादातर दोस्त वहीं थे.”

    वैष्णव कृष्णकुमार मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी दुबई में मार्केटिंग में बीबीए कोर्स में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. वह GEMS अवर ओन इंडियन स्कूल का पूर्व छात्र भी था. कृष्णकुमार के पास UAE का गोल्डन वीजा था. यह एक स्पेशल लंबे समय के निवास के लिए वीजा है जो विदेशियों को लोकल स्पॉन्सर की आवश्यकता के बिना 5 या 10 सालों तक संयुक्त अरब अमीरात में रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द

    June 20, 2026

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.