Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
    • कृषि शिक्षा में भी हैं करियर, नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर
    • प्रदेश में 48.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी के लक्ष्य के विरूद्ध 97 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    • मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया
    • 4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत की इकोनॉमी में उछाल, शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.8% की जीडीपी ग्रोथ की दर्ज
    व्यापार

    भारत की इकोनॉमी में उछाल, शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.8% की जीडीपी ग्रोथ की दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3) के लिए जारी किए गए सकल घरेलू उत्पाद के ताजा आंकड़ों ने सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार नई डेटा सीरीज के तहत जारी इन ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत के शानदार स्तर पर पहुंच गई है। अर्थशास्त्रियों और बाजार के जानकारों ने विकास दर के इससे कम रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन त्योहारी सीजन की भारी मांग और सरकार की ओर से लिए गए सटीक फैसलों ने अर्थव्यवस्था को जबरदस्त गति रफ्तार दे दी है। हाल ही में लागू की गई जीडीपी की ‘नई सीरीज’ के शुरुआती आंकड़ों में विकास दर 7.6 प्रतिशत के करीब देखी गई थी, जिसने अब उछाल मारते हुए 7.8% का शानदार आंकड़ा छू लिया है।

    मैन्युफैक्चरिंग और आउटपुट सेक्टर को एक नई ऊर्जा मिली

    इस जबरदस्त उछाल के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण माने जा रहे हैं। पहला, त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में लौटी ग्राहकों की भारी भीड़ और जम कर हुई खरीदारी। दूसरा, जीएसटी (GST) की दरों में की गई कटौती, जिससे मैन्युफैक्चरिंग और आउटपुट सेक्टर को एक नई ऊर्जा मिली है। इन दोनों फैक्टर्स ने मिलकर बाजार में पैसों का प्रवाह बढ़ाया और उत्पादन को बूस्ट किया। कुल मिलाकर, नए मानकों पर परखी गई भारत की आर्थिक विकास दर अब एक नई और मजबूत दिशा में आगे बढ़ रही है।

    बाजार विशेषज्ञों और उद्योगपतियों में खुशी की लहर

    आंकड़े जारी होते ही बाजार विशेषज्ञों और उद्योगपतियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि यह 7.8% की ग्रोथ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय बाजार में खपत और मांग बहुत मजबूत स्थिति में हैं। शेयर बाजार ने भी इन आंकड़ों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर और गहरा हुआ है।

    विदेशी निवेशकों के रुख में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद

    अब सभी की निगाहें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर टिक गई हैं। इन मजबूत जीडीपी आंकड़ों के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरबीआई ब्याज दरों में कोई बदलाव करता है या फिर महंगाई को काबू में रखने के लिए पुरानी दरों को ही कायम रखता है। इसके अलावा, विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

    अब मैक्रो-इकोनॉमिक ग्रोथ पर नजर

    आम आदमी के हिसाब से देखें तो बढ़ती जीडीपी का सीधा मतलब है बाजार में ज्यादा नौकरियां और बेहतर आर्थिक स्थिरता। जब मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। हालांकि, आम जनता के लिए असली चुनौती यह है कि इस मैक्रो-इकोनॉमिक ग्रोथ का फायदा निचले स्तर तक कैसे और कब पहुंचता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Google का नया Fitbit Air लॉन्च से पहले ही भारत में बिकने लगा?

    August 24, 2026

    चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई परेशानी, कई शहरों में दोगुनी हुई कीमतें, सरकार ने आज से चालू की कांदा एक्सप्रेस

    August 24, 2026

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.