Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत का तेजस लड़ाकू विमान दुबई एयर शो में हुआ क्रैश, पायलट की मौत
    BREKING NEWS

    भारत का तेजस लड़ाकू विमान दुबई एयर शो में हुआ क्रैश, पायलट की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया.

    तेजस के क्रैश वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़ाकू विमान तेजी से नीचे आता है. ऐसा लग रहा है कि पायलट विमान को नीचे लाकर तेजी से ऊपर ले जाना चाहते थे. लेकिन अचानक प्लेन जमीन से टकराकर क्रैश हो गया. 

    वीडियो में दिख रहा है कि लड़ाकू विमान जमीन से टकराता और तेज धमाके के साथ वहां आग लग जाती है. वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स के मुंह से डर के मारे ओह शीट! आवाज भी सुनाई दे रही है. गौरतलब है कि इस वक्त दुबई में एयर शो चल रहा है जिसमें शामिल होने के लिए तेजस फाइटर प्लेन भी गया था. इसमें दुनिया की दिग्गज फाइटर प्लेन भाग लेने आए हैं.

    भारतीय वायु सेना ने दुबई एयरशो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है. वायुसेना ने बताया है कि हादसे में विमान के पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक विमान सीधा ज़मीन की ओर गिरता नज़र आ रहा है. जिसके बाद आग और काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखता है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ” यह विमान आज दोपहर तकरीबन दो बजकर दस मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

    संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर बयान जारी किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में मंत्रालय ने लिखा , ” दुबई एयर शो में फ़्लाइंग डिसप्ले के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की दुखद मृत्यु गई. अग्निशमन और इमरजेंसी टीमों ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और वर्तमान में मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर रही हैं.”

    क्या है तेजस की ख़ासियत

    सिंगल इंजन वाला तेजस लड़ाकू विमान पूरी तरह से स्वदेशी है. इसकी निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल है.

    ये विमान दूर से ही दुश्मन के विमानों पर निशाना साध सकता है और दुश्मन के रडार को भी चकमा देने की क्षमता रखता है. ये विमान उतने ही हथियार और मिसाइल लेकर उड़ सकता है जितना इससे ज़्यादा वज़न वाला सुखोई विमान.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.