Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए विकास के स्पष्ट मंत्र
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुड़िया में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड
    • कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट, जनजातीय संस्कृति और परंपरागत नेतृत्व व्यवस्था को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
    • महिला एवं बाल विकास विभाग,सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अगस्त तक…
    • शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश! 4 राशियों की मौज ही मौज
    • धरती से नीला और अंतरिक्ष से काला क्यों दिखाई देता है आसमान?…
    • नए नियम में अपराधी ही नहीं, उनके परिवार को भी नहीं मिलेगा अमेरिका का वीजा; रूबियो
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 5 घायल, जान बचाने के लिए भागे लोग
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 5 घायल, जान बचाने के लिए भागे लोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के सिएटल शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां आयोजित एक बहुत ही लोकप्रिय फूड फेस्टिवल के दौरान रविवार शाम को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इस भीषण सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कम से कम 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    हजारों की भीड़ में अचानक हुई गोलीबारी

    यह पूरी घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। सिएटल सेंटर के पार्क में हर साल की तरह इस बार भी मशहूर ‘बाइट ऑफ सिएटल’ फूड फेस्टिवल चल रहा था। वीकेंड होने की वजह से वहां हजारों की संख्या में अपने परिवार और दोस्तों के साथ आए हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

    जान बचाने के लिए बदहवास ही भागे लोग

    घटना के वक्त वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि मैंने सिर्फ ‘बैंग, बैंग, बैंग’ की आवाजें सुनीं और उसके ठीक बाद हर तरफ से लोगों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। वहीं फेस्टिवल में आई 22 साल की कायला कैरिस ने बताया कि वह उस वक्त आर्मरी बिल्डिंग के बाहर बैठी हुई थीं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी होते ही चारों तरफ इतनी दहशत फैल गई कि लोग बिना कुछ सोचे-समझे सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग की तरफ भागने लगे। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए अपना कीमती सामान, बैग और खाना वहीं छोड़कर बस भागे जा रहा था।

    पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

    फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस बल और भारी संख्या में इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह गोलीबारी किसने और क्यों की। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

    अमेरिका में पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

    इससे पहले भी अमेरिका में मास शूटिंग की एक घटना सामने आ चुकी है। 19 जुलाई को एरिजोना राज्य के टक्सन शहर में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत कुल 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समय के अनुसार 19 जुलाई की सुबह करीब 2 बजे टक्सन शहर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई थी। यह एरिजोना का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। घटना के समय इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नए नियम में अपराधी ही नहीं, उनके परिवार को भी नहीं मिलेगा अमेरिका का वीजा; रूबियो

    July 27, 2026

    “लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई बंद होने के बाद ही शांति समझौते की राह खुलेगी”-मोजतबा खामेनेई

    July 27, 2026

    ‘खत्म हो रही हैं अमेरिका की मिसाइलें’, रिपोर्ट में दावा ; ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने के लिए कहा

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.