Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा
    • नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी
    • सेवा की कहानी: आजीविका डबरी से लक्ष्मी प्रसाद को मिला दोहरा लाभ, मछली पालन से आमदनी और खेती को सिंचाई का सहारा
    • छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण विधेयक, 2026 पर जनता से मांगे गए सुझाव
    • ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • सेवा की कहानी: हुनर ने दी आत्मनिर्भरता की राह, ब्यूटी पार्लर से किरण को हर माह 12 से 20 हजार रुपये तक की आय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया सीधा संवाद
    • बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड आया सामने, अभिनेत्री युविका चौधरी ने दिखाया कार्ड
    मनोरंजन

    इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड आया सामने, अभिनेत्री युविका चौधरी ने दिखाया कार्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया स्टार और टीवी पर्सनालिटी मिस्टर फैजू (Faisal Shaikh) के फैंस के लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अपनी लव लाइफ और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फैसल शेख उर्फ फैजू आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभिनेत्री और फैजू की करीबी दोस्त युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैजू की शादी के वेडिंग कार्ड का एक वीडियो शेयर कर शादी की डेट पर खुलासा किया है।

    कार्ड के सामने आते ही यह साफ हो गया है कि मिस्टर फैजू की दुल्हनिया कौन बनने जा रही है और उनकी शादी की तैयारियां कितनी तेजी से चल रही हैं।

    युविका चौधरी को मिला मिस्टर फैजू की शादी का कार्ड

    युविका चौधरी द्वारा शेयर किए गए इस वायरल वीडियो में वह शादी का कार्ड हाथ में लेकर अपनी एक्साइटमेंट छुपा नहीं पा रही हैं। वीडियो की शुरुआत में युविका काफी उत्साहित अंदाज में कहती हैं, “ओए यह देखो! चलिए जी देखते हैं किसका कार्ड आया है। कैमरा पकड़िए जरा, हम देखते हैं। ओह माय गॉड! यह तो फैजू की शादी का कार्ड है। फाइनली वो शादी कर रहा है! फैजू वेड्स तानिया । मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा।

    युविका ने आगे उस बातचीत को याद किया जब वह एक शो के दौरान साथ में समय बिता रहे थे। उन्होंने बताया, “हम लोग अपने शो के दौरान बहुत सारी बातें कर रहे थे। वहां फैजू ने मुझसे बोला था कि मैं बहुत जल्द शादी करने वाला हूं। तब मुझे लगा कि चलिए अच्छी बात है, पर मुझे यह बिल्कुल नहीं पता था कि यह इतनी जल्दी हो जाएगा! मैं फैजू के लिए बहुत खुश हूं और मैंने उससे कहा था कि तेरी शादी में बहुत मजे करेंगे।”

    युविका ने आगे शादी की डेट को लेकर कहा, “अरे 19 अक्टूबर को है। उस दिन मेरी बेटी का जन्मदिन है और मेरे घर में सतसंग भी है। खैर सुबह सतसंग हो जाएगा। वैसे मेरी बेटी का जन्मदिन और फैजू का खास दिन दोनों एक ही दिन है, बहुत अच्छी बात है।” वेडिंग कार्ड के हिसाब से 18 अक्टूबर 2026 को शादी है और 19 अक्टूबर को रिसेप्शन रखा गया है। वहीं, इनविटेशन कार्ड में मोहम्मद मुदस्सिर और निकहत फातिमा के नाम हैं और लिखा है।

    कौन हैं मिस्टर फैजू की होने वाली दुल्हन?

    युविका के इस वीडियो ने इंटरनेट पर फैंस को भी खुश कर दिया है। शादी के कार्ड पर लिखा “फैजू वेड्स तानिया” नाम हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है। जहां फैंस फैजू की इस नई शुरुआत से बेहद खुश हैं, वहीं कई लोग तानिया के बारे में और जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

    फैजू के फैंस हमेशा से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए बेकरार रहते हैं। हालांकि फैजू ने खुद इस खबर पर अभी तक सीधा आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है, लेकिन युविका चौधरी के इस वीडियो के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। युविका ने वीडियो के आखिर में दोस्तों के साथ मिलकर शादी में खूब धमाल मचाने की बात भी कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जुबिन नौटियाल के घर में गूंजी किलकारी ,गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बने बेटे के पिता…

    September 29, 2026

    ‘मस्जिदों से सुबह 4 बजे आती है तेज आवाज, उसके खिलाफ बोलेंगे?”, अभिनेता अल्लू सिरिश के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट, छिड़ी बहस

    September 28, 2026

    नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…

    September 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.