Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG मंत्रालय में फेरबदल: गृह, वित्त और जल संसाधन समेत कई विभागों के 38 अफसरों के तबादले
    • शासन से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹10 हजार की मदद की घोषणा
    • बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कराया न्योता भोज, माताओं को भेंट किए मुनगा के पौधे
    • विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा- श्री रमेन डेका
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में 1.01 करोड़ रुपये के दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
    • पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड 2026
    • विदेश मंत्रालय द्वारा सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम 2026 के लिए छत्तीसगढ़ का चयन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे राज्य प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘मस्जिदों से सुबह 4 बजे आती है तेज आवाज, उसके खिलाफ बोलेंगे?”, अभिनेता अल्लू सिरिश के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट, छिड़ी बहस
    मनोरंजन

    ‘मस्जिदों से सुबह 4 बजे आती है तेज आवाज, उसके खिलाफ बोलेंगे?”, अभिनेता अल्लू सिरिश के पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट, छिड़ी बहस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मशहूर तेलुगु अभिनेता और अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरिश (Allu Sirish) इन दिनों हैदराबाद में लाउडस्पीकर के शोर के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शेखपेट स्थित एक रेजिडेंशियल सोसाइटी (अपर्णा वन) में रहने वाले सिरीश ने सिटी पुलिस को टैग करते हुए एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पास के एक मंदिर में देर रात तक बज रहे तेज म्यूजिक की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है और इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है।

    अल्लू सिरिश ने मंदिर में बज रहे म्यूजिक पर जताई आपत्ति

    अल्लू सिरिश ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि विनोभा नगर के एक हनुमान मंदिर में देर रात 2 से 3 बजे तक तय सीमा से कहीं अधिक तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है। सिरीश ने लिखा कि इससे उनकी सोसाइटी में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और काम पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    सिरीश ने अपनी पोस्ट में पुलिस को बताया, “हम पहले फिल्म नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा चुके थे। तब पुलिस ने गणेश निमाज्जनम त्योहार का हवाला देते हुए 25 सितंबर तक सब्र रखने को कहा था। अब त्योहार बीत चुका है, लेकिन देर रात तक बजने वाला यह तेज म्यूजिक बंद होने का नाम नहीं ले रहा है।”

    अपनी शिकायत को सच साबित करने के लिए अभिनेता ने 9 सेकंड का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया, जिसमें देर रात बज रहे म्यूजिक की तेज आवाज साफ सुनी जा सकती थी। वहीं, अल्लू सिरिश की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए हैदराबाद सिटी पुलिस ने जवाब दिया, “सर, आपकी शिकायत आवश्यक कार्रवाई के लिए फिल्म नगर थाना प्रभारी को भेज दी गई है।”

    सोशल मीडिया पर तीखी बहस

    लेकिन जैसे ही सिरीश की यह पोस्ट वायरल हुई, कमेंट सेक्शन में यूजर्स आपस में भिड़ गए। कई लोगों ने एकतरफा शिकायत का आरोप लगाते हुए सिरीश से तीखे सवाल पूछे। एक यूजर ने कमेंट किया, “मस्जिदों से रोज सुबह 4 बजे अजान की तेज आवाज आती है, क्या उसके खिलाफ भी बोलने की हिम्मत दिखाएंगे?” वहीं दूसरी ओर, कई नेटिजन्स ने सिरीश का समर्थन करते हुए कहा कि चाहे मंदिर हो या मस्जिद, देर रात लाउडस्पीकर और तेज डीजे पर पाबंदी होनी चाहिए ताकि आम जनता की नींद खराब न हो।

    एक ने लिखा, “भाई मैं इस मामले में आपका समर्थन करता हूं। पिछले कुछ दिनों से छोटे बच्चों को चैन की नींद नहीं मिल पा रही है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। सनातन धर्म के बारे में महान सद्गुरु के ये विचार बिल्कुछ भी पूजा-पाठ या श्रद्धा वाले नहीं हैं।” एक और ने लिखा, “आधी रात को शोर-शराबा क्यों होता है? पुलिस क्या कर रही है? अगर इससे लोगों की नींद और आराम में खलल पड़ता है तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई?” एक ने लिखा, “तेलंगाना के हर कोने में मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर लगे हैं, जिनसे दिल में 5 बार तेज आवाज में आजान दी जाती है, शायद अल्लू सिरिश आप इस बारे में भी कभी शिकायत करें।”

    अल्लू सिरिश का फिल्मी सफर

    मशहूर फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश ने साल 2013 में फिल्म ‘गौरवम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कोठा जनता’, ‘श्रीरस्तु शुभमस्तु’, ‘ओक्का क्षणम’ और ‘ABCD: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी’ जैसी लोकप्रिय तेलुगु फिल्मों में काम किया। तेलुगु सिनेमा के अलावा उन्होंने मोहनलाल के साथ फिल्म ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ से मलयालम डेब्यू भी किया है। उन्हें आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘बडी’ (Buddy) में देखा गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नीम करोली बाबा पर बनीं फिल्म हनुमान अंश को 51 दिन बाद भी दर्शकों का मिल रहा प्यार…

    September 27, 2026

    सुशांत सिंह राजपूत केस: एजाज खान ने दिशा सालियान के पिता और अस्पताल को लेकर कही ये बात

    September 26, 2026

    …. Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी

    September 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.