Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर: नगर निगम के गड्ढे में गिरा मासूम, बाइक सवार युवक ने जान पर खेलकर बचाया
    छत्तीसगढ़

    रायपुर: नगर निगम के गड्ढे में गिरा मासूम, बाइक सवार युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaApril 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    नगर निगम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रविवार को रामनगर क्षेत्र में सीवरेज में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं शनिवार को वार्ड-62 में भी ऐसा ही एक हादसा टल गया। शीतला मंदिर के पास छत्तीसगढ़ नगर में नगर निगम द्वारा खोदे गए करीब चार फीट गहरे गड्ढे में तीन साल का मासूम कुशांत साहू गिर गया। सौभाग्य से, एक बाइक सवार युवक की नजर उस पर पड़ गई और वह अपनी बाइक छोड़कर तुरंत गड्ढे में कूद गया, जिससे बच्चे की जान बच गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर 10 सेकंड की भी देरी हो जाती, या बच्चा नजर से ओझल हो जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। गड्ढे में गिरने से बच्चे ने गंदा पानी पी लिया था, जिसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।

    मासूम की दादी संतोषी साहू ने बताया कि जिस युवक ने उनके पोते की जान बचाई, उसका नाम तक वे नहीं जान पाए। वह युवक अपनी बच्ची को अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन पोते को डूबता देख उसने तुरंत गड्ढे में छलांग लगा दी। हमारे बार-बार आग्रह के बावजूद उसने किसी तरह का इनाम या मदद लेने से इनकार कर दिया और फिर जल्दी में अपनी बेटी को लेकर अस्पताल चला गया। हमें अफसोस है कि हम उसका नाम तक नहीं जान सके। पूरा परिवार उसका आभार जताना चाहता है।

    यह घटना नगर निगम की लापरवाही को उजागर करती है। छत्तीसगढ़ नगर में झागदार और गंदा पानी आने की शिकायत के चलते निगम ने जगह-जगह गड्ढे खोद रखे हैं, जिन्हें खुले छोड़ दिया गया है। इनमें से किसी पर भी सुरक्षा घेरे या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं, जबकि नियमों के अनुसार हर गड्ढे को सुरक्षित घेरा और रेडियम पट्टी से चिन्हित किया जाना चाहिए।

    ऐसे ही कई खतरनाक गड्ढे शहर के अन्य हिस्सों में भी हैं — जैसे पंडरी मार्केट, राजबंधा मैदान और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में। पंडरी मार्केट में तो 15 से 20 फीट गहरा गड्ढा भी खुला पड़ा है, जो कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता फोन नहीं उठा रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता से नाता तोड़ लिया है। हालांकि, पूर्व पार्षद देवेंद्र यादव ने घटना के बाद परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    इस तरह की घटनाएं नगर निगम की गंभीर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोलती हैं। यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई, तो ये गड्ढे जानलेवा साबित होते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

    August 5, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)

    August 5, 2026

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.