Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Instagram का नया फीचर धमाल मचाने को तैयार: अब मिनटों में ढूंढ पाएंगे पुरानी Reels
    व्यापार

    Instagram का नया फीचर धमाल मचाने को तैयार: अब मिनटों में ढूंढ पाएंगे पुरानी Reels

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर आप भी इंस्टाग्राम पर दिनभर Reels देखते रहते हैं और बाद में किसी पसंदीदा वीडियो को फिर से ढूंढने में परेशानी होती है, तो अब राहत की खबर है. इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है, “Watch History”. इस फीचर की मदद से अब आप उन Reels को भी दोबारा देख पाएंगे, जिन्हें आपने पहले प्ले तो किया था लेकिन लाइक, शेयर या सेव नहीं किया था.

    इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने हाल ही में इस नए फीचर की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि “Watch History” अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है. यह फीचर फिलहाल इंस्टाग्राम के लेटेस्ट ऐप वर्जन में उपलब्ध है, और आने वाले दिनों में यह दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

    पहले तक अगर किसी Reel को दोबारा देखना होता था, तो यूजर्स को कई तरीके अपनाने पड़ते थे, जैसे उस रील को खुद को शेयर करना, स्क्रीनशॉट लेना या लिंक सेव करना. लेकिन अब इन झंझटों से छुटकारा मिल गया है. अब सिर्फ कुछ टैप में आप अपनी पूरी Reels वॉच हिस्ट्री देख सकते हैं.

    यह फीचर सिर्फ आपकी देखी गई Reels की लिस्ट नहीं दिखाता, बल्कि इसमें स्मार्ट सॉर्टिंग और फिल्टरिंग टूल्स भी जोड़े गए हैं.

    • यूजर्स चाहें तो अपनी हिस्ट्री को डेट के अनुसार सॉर्ट कर सकते हैं – नए से पुराने या पुराने से नए.
    • इसके अलावा, अगर आप किसी खास तारीख या समय अवधि की Reels देखना चाहते हैं, तो डेट रेंज फिल्टर से ऐसा आसानी से कर सकते हैं.

    इंस्टाग्राम ने बताया है कि यह फीचर ग्लोबल रोलआउट के तहत आने वाले हफ्तों में हर यूजर तक पहुंच जाएगा. यानी अगर आपके ऐप में अभी यह ऑप्शन नहीं दिख रहा है, तो अपडेट के बाद आपको यह मिल जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale

    May 15, 2026

    Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

    May 15, 2026

    बड़ी खबर: आम आदमी की जेब पर फिर पड़ा बोझ, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.