Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»शादी के मंडप में ख़ुशी की जगह छाया मातम, दुल्हन को लगी गोली…
    क्राइम

    शादी के मंडप में ख़ुशी की जगह छाया मातम, दुल्हन को लगी गोली…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – दूल्हा-दुल्हन शादी के स्टेज पर थे. बैंड-बाजे की गूंज थी और स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच, भीड़ से निकलकर एक सिरफिरा युवक अचानक स्टेज के करीब पहुंचा और पिस्टल तान दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने दुल्हन को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. मामला है बिहार के बक्सर का. जहां इस घटना ने शादी के जश्न को मातम और चीख-पुकार में बदल दिया. दुल्हन को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

    जानकारी के अनुसार, बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुरेमनपुर से आई थी. रात करीब 10:30 बजे वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले युवक दीनबंधु ने दुल्हन आरती कुमारी पर अचानक गोली चला दी. गोली उसके पेट में नाभि के पास लगी. स्टेज पर खड़ी दुल्हन अचानक गिर पड़ी. जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी युवक गोली मारकर मौके से फरार हो गया. गोली मारने वाले दीनबंधु को दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है.

    इस पूरी खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना के समय की अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी युवक पहले भी शराब के एक मामले में जेल जा चुका है. घटना के तुरंत बाद बारात के लोग वापस लौट गए. शादी वाले पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग स्तब्ध हैं.

    गोली लगने के तुरंत बाद घायल युवती को आनन-फानन में सदर अस्पताल बक्सर पहुंचाया गया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने दुल्हन की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंदिर में पूजा करने गए व्यवसायी की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

    July 4, 2026

    अवैध संबंध के शक में विवाहिता को अर्धनग्न कर युवक के साथ पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    स्कूल से लौट रहे 7वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.