Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
    • ​छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»IPO Calendar: इस हफ्ते एसएमई सेगमेंट में लगेगा IPO का पंच, मेन बोर्ड रहेगा सूना, 5 इश्यू की होगी लिस्टिंग
    व्यापार

    IPO Calendar: इस हफ्ते एसएमई सेगमेंट में लगेगा IPO का पंच, मेन बोर्ड रहेगा सूना, 5 इश्यू की होगी लिस्टिंग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: इस हफ्ते शेयर बाजार में नई कंपनियों के आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। मेनबोर्ड पर कोई भी नया आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुल रहा है। हालांकि, एसएमई प्लेटफॉर्म पर निवेशकों की चहल-पहल जारी रहेगी। इस हफ्ते एसएमई प्लेटफॉर्म पर पांच आईपीओ खुलने वाले हैं, जबकि मेनबोर्ड और एसएमई दोनों सेगमेंट को मिलाकर कुल 5 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होंगी। मेनबोर्ड पर कोई बड़ा आईपीओ भले ही न खुल रहा हो, लेकिन निवेशकों का ध्यान लिस्टिंग पर रहेगा। इसमें सबसे खास है शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज (Shadowfax Technologies), जो शेयर बाजार में अपना पहला कदम रखने जा रही है।

    ये 5 आईपीओ खुलेंगे

    • Kasturi Metal Composite का आईपीओ 27 को खुलेगा और 29 जनवरी को बंद हो जाएगा। इसका प्राइस बैंड 61 से 64 रुपये है।
    • Accretion Nutraveda Ltd, Msafe Equipments Ltd और Kanishk Aluminium India Ltd ये तीनों कंपनियां अपना आईपीओ बुधवार 28 जनवरी को खोलेंगी और शुक्रवार 30 जनवरी को बंद करेंगी।
    • Accretion Nutraveda ने BSE SME प्लेटफॉर्म पर अपने आईपीओ के लिए 122 से 129 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं Msafe Equipments भी BSE SME पर 116 से 123 रुपये प्रति शेयर के भाव पर शेयर पेश कर रही है। Kanishk Aluminium India ने BSE SME एक्सचेंज पर 73 रुपये प्रति शेयर के फिक्स्ड प्राइस पर आईपीओ निकाला है।
    • CKK Retail Mart इस हफ्ते का आखिरी एसएमई आईपीओ होगा। इसका आईपीओ शुक्रवार 30 जनवरी को खुलेगा और मंगलवार 3 फरवरी को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 155 से 163 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

    इस हफ्ते इनकी होगी लिस्टिंग

    Shadowfax Technologies: इस कंपनी का आईपीओ मेनबोर्ड पर आएगा। यह BSE और NSE दोनों स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग की तारीख 28 जनवरी के आसपास तय की गई है।

    Digilogic Systems: यह आईपीओ एसएमई सेगमेंट में आएगा। यह BSE SME पर लिस्ट होगा। इसकी भी लिस्टिंग की तारीख 28 जनवरी को हो सकती है।

    KRM Ayurveda: इसका आईपीओ भी SME सेगमेंट में है। यह NSE SME पर लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग 29 जनवरी को होने की उम्मीद है।

    Hannah Joseph Hospital: इस कंपनी का आईपीओ भी SME सेगमेंट में आएगा। यह BSE SME पर लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग 30 जनवरी को होने की संभावना है।

    Shayona Engineering: इसका आईपीओ भी SME सेगमेंट में लिस्ट होगा। यह BSE SME पर लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग की तारीख भी 30 जनवरी तय की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    RBI का बड़ा आदेश, बैंकों में अब नहीं मिलेंगे नकली नोट, लगेंगी ये मशीनें

    August 1, 2026

    सस्ता हुआ गैस, 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.