Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, इजरायल पर की मिसाइलों की बारिश
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, इजरायल पर की मिसाइलों की बारिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है. युद्ध को 22 दिन हो गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं होगा और सैन्य अभियान जारी रहेगा. व्हाइट हाउस के बाहर ट्रंप ने कहा, ‘जब आप दूसरे पक्ष को पूरी तरह खत्म कर रहे हों, तब सीजफायर नहीं किया जाता.’ ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अमेरिका और इजराइल इस युद्ध में एक ही लक्ष्य लेकर चल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘हम दोनों को जीत चाहिए और हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं.’ इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह संघर्ष अब जल्दी थमने वाला नहीं है.

    इस बीच सबसे बड़ा संकट होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर खड़ा हो गया है. यह रास्ता दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई का मुख्य जरिया है. मौजूदा संघर्ष के कारण यहां से तेल की आवाजाही लगभग रुक गई है, जिससे कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने इसे वैश्विक तेल बाजार का सबसे बड़ा झटका बताया है. ट्रंप ने इस जलडमरूमध्य को खोलने के लिए चीन और जापान जैसे देशों से आगे आने की अपील की. उन्होंने यहां तक कहा कि अमेरिका खुद इस रास्ते पर उतना निर्भर नहीं है, इसलिए जिम्मेदारी उन देशों की ज्यादा है जो यहां से तेल लेते हैं.

    ईरान को अमेरिका ने दी राहत

    हालांकि एक तरफ युद्ध जारी है, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान को टैंकरों में फंसे करीब 140 मिलियन बैरल तेल बेचने की अस्थायी अनुमति भी दी है. माना जा रहा है कि यह फैसला तेल की कीमतों को काबू में रखने के लिए लिया गया है, क्योंकि वैश्विक बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने बगदाद में अमेरिकी दूतावास के लॉजिस्टिक बेस को तीन बार निशाना बनाया. इसके बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुरंत इराक छोड़ने की चेतावनी जारी की है.

    होर्मुज की सुरक्षा के लिए साथ आए देश

    इस पूरे संघर्ष में अब और देश भी जुड़ते दिख रहे हैं. बहरीन ने यूरोपीय देशों, जापान और कनाडा के साथ मिलकर हॉर्मुज को सुरक्षित करने की इच्छा जताई है. वहीं ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, ताकि ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले किए जा सकें. हालांकि ब्रिटेन के इस कदम पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने चेतावनी दी थी कि इससे ब्रिटेन के लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला Ethel ने मनाया 117वां जन्मदिन के बाद लंबी जिंदगी और खुशी का बताया सीक्रेट

    August 22, 2026

    ब्रिटेन में पकड़ा गया रूसी तेल टैंकर, भारतीय कैप्टन पर लगा आरोप, पत्नी रोकर बोली–पति को बनाया गया बलि का बकरा

    August 22, 2026

    आखिर कौन है यह 30 साल का नौजवान जिसने इस साल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील, खरीदा 670 करोड़ का महल…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.