Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ईरान के पास वो सीक्रेट हथियार हौत टॉरपीडो, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज
    अंतर्राष्ट्रीय

    ईरान के पास वो सीक्रेट हथियार हौत टॉरपीडो, जो डुबो सकता है अमेरिका का सबसे ताकतवर जहाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर दबाव बनाया गया तो ईरान अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बना सकता है।

    बताया जा रहा है कि ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका ने अपने दो बड़े युद्धपोत तैनात किए हैं। इसके जवाब में खामेनेई ने कहा कि ईरान के पास ऐसे हथियार हैं जो इन भारी भरकम जहाजों को डुबो सकते हैं। उनका यह बयान केवल धमकी नहीं माना जा रहा है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने पिछले दस साल में खाड़ी के संकरे रास्तों, खासकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध की खास तैयारी की है।

    कैरियर किलर तकनीक पर भरोसा

    खामेनेई ने जिस ताकत की ओर इशारा किया है, उसे कैरियर किलर तकनीक कहा जाता है। माना जाता है कि ईरान ने ऐसी रणनीति बनाई है जिससे वह बड़े युद्धपोतों को निशाना बना सके।

    कैरियर किलर मिसाइल खलीज फारस

    ईरान की खलीज फारस मिसाइल को एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल बताया जाता है। इसकी रफ्तार आवाज की गति से तीन गुना ज्यादा बताई जाती है। कहा जाता है कि यह समुद्र में चलते बड़े युद्धपोत या एयरक्राफ्ट कैरियर को सटीक निशाना बना सकती है। इसकी खासियत यह है कि इसे रोकना आसान नहीं माना जाता।

    सुपर फास्ट टॉरपीडो हौत

    ईरान के पास हौत नाम का टॉरपीडो भी है। इसकी स्पीड करीब 360 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है। यह पानी के अंदर बहुत तेज चलता है और आम टॉरपीडो से कई गुना तेज है। यह खास तकनीक पर काम करता है, जिससे इसे रोकना किसी भी नौसेना के लिए मुश्किल हो सकता है।

    आत्मघाती ड्रोन और स्वार्म तकनीक

    खामेनेई ने जिस रणनीति की बात की, उसमें शाहिद और अबाबिल जैसे ड्रोन शामिल हैं। ईरान की योजना यह हो सकती है कि वह एक साथ कई छोटे ड्रोन और तेज नावों से हमला करे। अगर किसी बड़े जहाज पर चारों तरफ से छोटे हमले हों, तो उसे बचाव करना कठिन हो सकता है।

    क्या ईरान के पास हाइपरसोनिक ताकत है

    हाल ही में ईरान ने फत्ताह नाम की हाइपरसोनिक मिसाइल का प्रदर्शन किया था। दावा किया गया कि यह मिसाइल किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को भेद सकती है। माना जा रहा है कि खामेनेई का इशारा इसी ओर था। उनका संदेश साफ है कि अगर अमेरिका ने अपनी नौसैनिक ताकत का इस्तेमाल किया, तो ईरान भी अपनी नई तकनीक से जवाब देने को तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    ‘हंता वायरस’ का यह प्रकोप एक पोलर क्रूज जहाज पर अब 150 लोगों को जमीन पर उतरने नहीं दे रही सरकार…

    May 5, 2026

    चीन में पटाखों की फैक्ट्री में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.