Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    • विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
    • नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
    • अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
    • सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, आज वह पंजाब में फैशन बन गया है: राहुल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»युद्ध में अकेला पड़ा ईरानः रूस-चीन, पाकिस्तान ने बनाई दूरी, सिर्फ हमदर्दी
    अंतर्राष्ट्रीय

    युद्ध में अकेला पड़ा ईरानः रूस-चीन, पाकिस्तान ने बनाई दूरी, सिर्फ हमदर्दी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    International Desk: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान को चीन-रूस से सीधी सैन्य मदद की उम्मीद नहीं है। अब सऊदी अरब से हालिया समझौतों के कारण पाकिस्तान भी खुलकर तेहरान के समर्थन में नहीं आएगा। क्षेत्रीय समझौते, आर्थिक निर्भरता और रणनीतिक संतुलन ईरान को मैदान में लगभग अकेला छोड़ रहे हैं।

    क्यों नहीं बचा सकते चीन और रूस?
    Russia और China, दोनों ईरान से हजारों किलोमीटर दूर हैं। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए व्यापक सैन्य हमलों और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ा सवाल गूंज रहा है क्या चीन, रूस या पाकिस्तान ईरान को बचाने आगे आएंगे? पहली नजर में लगता है कि तेहरान के पास मजबूत साझेदार हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कहीं ज्यादा जटिल है। United States की तरह उनके पास खाड़ी क्षेत्र में स्थायी सैन्य अड्डे और लॉजिस्टिक नेटवर्क नहीं हैं। रूस पहले से Ukraine युद्ध में उलझा है, जबकि चीन वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा को जोखिम में नहीं डालना चाहता।दोनों देश हथियार और बयान दे सकते हैं, लेकिन अमेरिकी सेना से सीधा टकराव मोल लेना उनके लिए संभव नहीं।

    पाकिस्तान क्यों नहीं आएगा आगे?
    ईरान को कभी उम्मीद रहती थी कि पड़ोसी मुस्लिम देश संकट में उसका साथ देंगे। लेकिन आज की हकीकत अलग है।Pakistan और Saudi Arabia के बीच हाल के वर्षों में सुरक्षा और रक्षा सहयोग गहरा हुआ है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को आर्थिक सहायता, तेल आपूर्ति में राहत और निवेश पैकेज दिए हैं। बदले में पाकिस्तान ने खाड़ी सुरक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच समझ है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ किसी भी आक्रामक कार्रवाई में शामिल नहीं होंगे और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखेंगे।ईरान और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से तनाव रहा है। ऐसे में पाकिस्तान खुलकर तेहरान के पक्ष में सैन्य भूमिका लेता है, तो वह रियाद के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को खतरे में डाल देगा।

    पाकिस्तान की रणनीतिक मजबूरी

    • पाकिस्तान पहले से आर्थिक संकट और IMF कार्यक्रम के दबाव में है।
    • वह खाड़ी देशों की वित्तीय मदद पर निर्भर है।
    • अगर वह ईरान के समर्थन में सीधे उतरता है, तो सऊदी सहायता पर असर पड़ सकता है
    • खाड़ी देशों में काम कर रहे लाखों पाकिस्तानी श्रमिकों की स्थिति प्रभावित हो सकती है
    • क्षेत्रीय संतुलन बिगड़ सकता है
    • इसलिए इस्लामी एकजुटता की बयानबाज़ी अलग बात है, लेकिन सैन्य दखल अलग।
    •  

    ईरान की बढ़ती कूटनीतिक तन्हाई
    Iran को चीन और रूस से सीमित समर्थन मिलेगा, पाकिस्तान से राजनीतिक सहानुभूति मिल सकती है, लेकिन सीधी सैन्य भागीदारी की संभावना बेहद कम है। यह संकट दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में रिश्ते भावनाओं पर नहीं, हितों पर टिके होते हैं। चीन-रूस की दूरी, पाकिस्तान की सऊदी निर्भरता और वैश्विक शक्ति संतुलन  कारण  ईरान  इस संघर्ष में लगभग अकेला खड़ा रह गया है। संकट के समय स्पष्ट हो जाता है कि “रणनीतिक साझेदारी” और “सैन्य बलिदान” दो अलग बातें हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए’, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज

    November 4, 2026

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

    November 4, 2026

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया; तेहरान का आभार

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.