Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    • हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के लग्जरी विला और 5-स्टार होटल प्रोजेक्ट का विरोध बढ़ा
    • POCSO आरोपी, 6 हत्याओं का वॉन्टेड और 2 लाख के इनामी राजकुमार की मिली लाश
    • Breaking News-बांकीपुर उपचुनाव ; वीणा मानवी का नामांकन रद, JJD को बड़ा झटका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला, एक साथ दाग दी क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल
    अंतर्राष्ट्रीय

    ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला, एक साथ दाग दी क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सबसे पहले अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में IRGC के हेडक्वार्टर और उसके कई सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी कि IRGC ने दावा किया कि उसने बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर क्रूज मिसाइल, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।

    ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत ईरान का जवाबी हमला

    ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, IRGC ने अपनी जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन नसर 2’ नाम दिया है। यह एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब दुश्मन पर जीत या फतह हाशिल करना होता है। ‘ऑपरेशन नसर 2’ के तहत तेहरान का दावा है कि उसने बहरीन के शेख इस्सा एयरबेस स्थित अमेरिकी ड्रोन कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया। इसके अलावा हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस फैसिलिटी और P-8 सैन्य विमान के हैंगर पर भी हमला करने का दावा किया है।

    IRGC ने यह भी कहा कि बहरीन के अल जफेयर सैन्य ठिकाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। ईरानी मीडिया के अनुसार हथियारों के गोदाम, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और अमेरिकी सैनिकों के इस्तेमाल वाली इमारतों को निशाना बनाया गया।

    ईरान ने दी चेतावनी

    ईरान ने चेतावनी दी है कि यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई जारी रखता है तो ऑपरेशन के नेक्स्ट स्टेज भी शुरू किए जा सकते हैं। हालांकि अमेरिका या बहरीन की ओर से इन हमलों में किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

    अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में चलाया बड़ा ऑपरेशन

    बता दें ईरान की कार्रवाई से पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दक्षिणी ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया था। CENTCOM के अनुसार यह ऑपरेशन करीब पांच घंटे तक चला। इस दौरान बुशहर, चाबहार, जास्क, कोनारक, अबू मूसा और बंदर अब्बास जैसे रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि प्रिसिजन-गाइडेड हथियारों की मदद से ईरान के कोस्टल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन ठिकानों और नौसैनिक सेंटर को निशाना बनाया गया। अमेरिका का कहना है कि इस अभियान का मकसद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। वॉशिंगटन का दावा है कि ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना जरूरी था ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो।

    CENTCOM ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट में 50 हजार से ज्यादा अमेरिकी सैनिक अभी भी तैनात हैं। सभी सैनिक हाई अलर्ट पर हैं। किसी भी नई चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों देशों के दावों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे मिडिल-ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले तो यह टकराव और व्यापक रूप ले सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    यमन में उतरने वाला था हूतियों से भरा ईरानी प्लेन, शुरू हो गए धुआंधार हमले

    July 14, 2026

    ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

    July 14, 2026

    ईरान ने किल लिस्ट जारी कर ‘मरने के लिए तैयार हो जाओ’, ट्रंप, नेतन्याहू, मेलोनी, दुनिया के 13 ताकवतवर नेताओं को दी धमकी

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.