Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»इज़रायली पीएम का बड़ा बयान, “लेबनान, गाज़ा और सीरिया से नहीं हटेगी सेना”
    अंतर्राष्ट्रीय

    इज़रायली पीएम का बड़ा बयान, “लेबनान, गाज़ा और सीरिया से नहीं हटेगी सेना”

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इज़रायल (Israel) की सेना की लेबनान और गाज़ा में सैन्य कार्रवाई जारी है। इज़रायली सेना लगातार साउथ लेबनान और गाज़ा में सीज़फायर का उल्लंघन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद इज़रायली सेना अपने हमले नहीं रोक रही है। इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) हाल ही में कॉम्बैट ऑफिसर्स के ग्रेजुएशन कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया।

    “लेबनान, गाज़ा और सीरिया से नहीं हटेगी इज़रायली सेना”

    कॉम्बैट ऑफिसर्स के ग्रेजुएशन कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि इज़रायली सेना लेबनान (Lebanon), गाज़ा (Gaza) और सीरिया (Syria) से नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि जब तक ज़रूरत होगी, इज़रायली सेना इन तीनों जगहों पर तैनात रहेगी।

    क्या बताई वजह?

    इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने साफ कर दिया कि इन तीनों जगह सिक्योरिटी ज़ोन्स/बफर ज़ोन्स हैं और इस वजह से उनकी सेना नहीं हटेगी, जो इज़रायल की सुरक्षा के लिए बेहद ज़रूरी है। इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने भी इसे ज़रूरी बताया। दोनों ने साफ कर दिया कि इज़रायली सेना इन सिक्योरिटी ज़ोन्स में बिना किसी लिमिट के रहेगी और हर संभावित खतरे से इज़रायल की रक्षा करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीनों की बॉर्डर इज़रायल से लगती है और नेतन्याहू का मानना है कि अपने देश की जनता को आतंकियों से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाना उचित है।

    क्यों है खतरा?

    लेबनान में अभी भी आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह (Hezbollah) एक्टिव है। गाज़ा में हमास (Hamas) अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सीरिया में भी ईरान समर्थित कई इस्लामिक कट्टरवादी संगठन एक्टिव हैं। ये सभी इज़रायल को अपना दुश्मन मानते हैं। इज़रायल से बॉर्डर लगने की वजह से इन जगहों से कभी भी इज़रायल के सीमावर्ती इलाकों पर हमला किया जा सकता है। ऐसे में नेतन्याहू का मानना है कि उनके देशवासियों पर खतरा बना हुआ है और इसे खत्म करना ज़रूरी है। इसी वजह से नेतन्याहू के आदेश पर इज़रायली सेना लगातार साउथ लेबनान और गाज़ा में सैन्य कार्रवाई कर रही है। सीरिया में भी इज़रायली सेना समय-समय पर एयरस्ट्राइक्स करती रहती है। हालांकि इन हमलों में आतंकियों के साथ निर्दोष लोग भी अपनी जान गंवा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.