Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»बॉडी डिटॉक्स करना बेहद जरूरी,आयुर्वेद में इसका आसान उपाय,हल्दी पानी में मिलाकर पिएं ये चीज…
    खानपान-सेहत

    बॉडी डिटॉक्स करना बेहद जरूरी,आयुर्वेद में इसका आसान उपाय,हल्दी पानी में मिलाकर पिएं ये चीज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुस्ती और कमजोरी अक्सर सामान्य लगती हैं, लेकिन यदि आप रोजाना थकान, ज्यादा नींद या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह शरीर में टॉक्सिन बढ़ने का संकेत हो सकता है। ऐसे में बॉडी डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में इसका आसान और असरदार उपाय बताया गया है – हल्दी, त्रिफला, गिलोय और शहद मिलाकर तैयार किया गया टॉनिक। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से शरीर हल्का, स्वस्थ और तरोताजा महसूस करता है।

    क्यों होती है सुस्ती और कमजोरी

    मार्च के महीने में मौसम बदलने की वजह से अक्सर लोगों को सुस्ती, बेचैनी और कमजोरी महसूस होती है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हर बार इसका कारण मौसम नहीं होता। जब शरीर में टॉक्सिन (आम) बढ़ जाते हैं, तो पाचन और ऊर्जा प्रभावित होती है, जिससे शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करता है।

    डिटॉक्स के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक

    आयुर्वेद में शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें सबसे आसान है यह टॉनिक

    सामग्री

    हल्दी

    त्रिफला

    गिलोय

    शहद

    गुनगुना पानी

    तरीका

    सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में हल्दी, त्रिफला और गिलोय डालें।

    इसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिलाएं।

    धीरे-धीरे पीएं।

    यह टॉनिक शरीर से टॉक्सिन निकालने, पाचन सुधारने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

    पाचन तंत्र की सफाई जरूरी

    त्रिफला, गिलोय और हल्दी पाचन तंत्र, आंत और लिवर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर की प्राकृतिक सफाई की प्रक्रिया भी बेहतर होती है।

    त्रिफला: आंतों की सफाई करता है और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।

    गिलोय: वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और पेट व लिवर को स्वस्थ रखता है।

    हल्दी: रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और हानिकारक बैक्टीरिया को कम करती है।

    शहद: जड़ी-बूटियों के असर को बढ़ाता है।

    इसके अलावा, नींबू, अदरक या सौंठ को गुनगुने पानी में मिलाकर लेने से भी पाचन ठीक रहता है।

    सावधानी बरतें

    जोड़ों की गंभीर समस्या वाले लोग, गर्भवती महिलाएं या बच्चे इसे लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बच्चों को यह टॉनिक देने से पहले विशेषज्ञ की अनुमति लेना जरूरी है। सुस्ती और कमजोरी को दूर करने के लिए हल्दी, त्रिफला, गिलोय और शहद वाला यह आयुर्वेदिक टॉनिक आसान, असरदार और प्राकृतिक उपाय है। इसे नियमित रूप से सुबह खाली पेट लेने से शरीर हल्का, पाचन मजबूत और ऊर्जा बढ़ी हुई महसूस होती है।  

     Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.