Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गन्ने में सफेद मक्खी के प्रकोप पर वैज्ञानिकों की सलाह: कीट नियंत्रण के लिए मौसम साफ होने पर करें छिड़काव
    • सोयाबीन बोनी के लिए कृषि विश्वविद्यालय की गाइडलाइन: कतार बोनी और बीजोपचार से बढ़ेगी पैदावार
    • छत्तीसगढ़:चलती स्कूल वैन का खुला गेट, सड़क पर गिरा मासूम, CCTV में कैद हुई घटना…
    • उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में नगर निगम ने अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई शुरू…
    • PG में घुसकर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, बेमेतरा से पढ़ाई करने आई थी भिलाई…
    •  मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945
    • जल जीवन मिशन 2.0 छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव नीति पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»विशाल श‍िवलिंग को 10 साल लगे बनाने में,33 फीट ऊंचा, 210 मीट्रिक टन है वजन… 
    BREKING NEWS

    विशाल श‍िवलिंग को 10 साल लगे बनाने में,33 फीट ऊंचा, 210 मीट्रिक टन है वजन… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपालगंज: बिहार के मोतिहारी में बन रहे विराट रामायण मंदिर में दुनिया के विशालकाय शिवलिंग स्थापित किया जाना है. मंदिर के लिए बनाया गया विशालकाय शिवलिंग शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से गोपालगंज पहुंचा. शिवलिंग के वहां पहुंचते ही इसे देखने और पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. अभी यह शिवलिंग यूपी के रास्ते बिहार के गोपालगंज में यूपी की सीमा से सटे बलथरी चेकपोस्ट के पास पहुंचा है. इसे मोतिहारी तक जाने में अभी वक्त लगेगा. 

    22 फीट ऊंचा शिवलिंग ब्लैक ग्रेनाइट से बना

    यह विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है, जो ब्लैक ग्रेनाइट से बना है. इसका निर्माण पिछले 10 सालों से तमिलनाडु के महाबलीपुरम में किया जा रहा था. करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बने इस विशालकाय शिवलिंग को बिहार के पूर्वी चंपारण लाया जा रहा है. तमिलनाडु से कई हफ्ते पहले चले इस शिवलिंग को 96 चक्के वाले और कई धुरी वाले ट्रक से कैथवलिया लाया जा रहा है.

    इस शिवलिंग का वजन करीब 210 मीट्रिक टन है. ज्यादा वजनी और आकर में बड़े होने की वजह से बहुत ही सावधानी से इसे बिहार की सीमा में लाया गया है. जिसे अभी पूर्वी चंपारण में पहुंचने में कई घंटों का वक्त लगेगा

    बता दें कि पूर्वी चंपारण के मोतीहारी के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. मंदिर निर्माण की नींव बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति ने रखी है. 20 जून 2023 को बिहार राज्य धार्मिक न्यास समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और महावीर न्यास समिति से जुड़े आईएएस किशोर कुणाल ने इसका शिलान्यास किया था. शिलान्यास के बाद से ही मंदिर की नींव, प्रवेश द्वार, सिंह द्वार, नदी मंडप और गर्भगृह के पाइलिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है.

    विराट रामायण मंदिर मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में बनाया जा रहा है. यहां विशाल शिवलिंग की स्थापना होने जा रही है. महावीर मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक यह शिवलिंग न केवल आकार में विशाल होगी, बल्कि रामायण काल के आध्यात्मिकता को भी प्रदर्शित करेगा. शनिवार को जैसे ही यह शिवलिंग यूपी की सीमा से सटे गोपालगंज के बलथरी चेकपोस्ट पहुंचा, वैसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. जहां-जहां से यह शिवलिंग वाला ट्रक गुजर रहा है. वहां पर लोग इसकी पूजा अर्चना करने और दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं.

    बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही गोपालगंज जिला प्रशासन के कई आला पदाधिकारी और पुलिस के जवान इसकी सुरक्षा के लिए पहुंचे. लोग फूल चंदन से इस विशाल शिवलिंग की पूजा करते नजर आए. इस विशाल शिवलिंग को महाबलीपुरम में पट्टिकाडू गांव में तैयार किया गया है. इसकी खासियत यह भी है कि इसे एक ही विशाल ग्रेनाइट पत्थर से तैयार किया गया है, जो भारतीय शिल्पकला का एक अद्भुत नमूना भी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     मेडिकल स्टोर पर नहीं चलेगी मनमानी,12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर रोक, केंद्र सरकार ने बदले ड्रग्स रूल्स 1945

    July 10, 2026

    निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

    July 10, 2026

    “अलगाववाद का एजेंडा नहीं चलेगा”, जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य की मांग पर भाजपा का हमला

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.