Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»NDA के लिए बड़े बिल पास करना होगा आसान, TMC के 20 सांसदों के समर्थन देने से संसद में बढ़ जाएगी ताकत
    राजनीति

    NDA के लिए बड़े बिल पास करना होगा आसान, TMC के 20 सांसदों के समर्थन देने से संसद में बढ़ जाएगी ताकत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक ममता बनर्जी की पार्टी इस समय अपने सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। बंगाल में टीएमसी विधायकों के दो गुट हो गए है। 80 में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता माना है और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी मान्यता मिल गई है। इसी बीच अब संसद में भी टीएमसी सांसदों में भी दो गुट हो गए हैं। दरअसल, सोमवार को TMC के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर मोदी सरकार का समर्थन करने और अलग समूह के रूप में गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई है। वहीं, राज्य सभा में टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रॉय के इस्तीफे से भी NDA की स्थिति और मजबूत होने वाली है।

    विधेयकों को पारित करने में होगी आसानी

    लोकसभा में NDA के बढ़ते संख्याबल से केंद्र सरकार को कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में आसानी हो सकती है। वर्तमान में 543 सदस्यीय लोकसभा में NDA के पास 293 सांसद हैं, जबकि 245 सदस्यीय राज्य सभा में उसके 149 सदस्य हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा अन्य गैर-गठबंधन दलों के समर्थन की भी कोशिश कर रही है। इनमें द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का नाम भी चर्चा में है।

    जानकारी के मुताबिक, टीएमसी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 सांसदों ने NDA को समर्थन देने का फैसला किया है। वहीं, राज्य सभा में टीएमसी के 12 सदस्य हैं। दूसरी ओर, DMK के पास लोकसभा में 22 और राज्य सभा में 8 सांसद हैं।

    बीजेपी ने क्या कहा? 

    बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि टीएमसी में असंतोष और नेतृत्व को लेकर नाराजगी के कारण यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसी प्रकार का विभाजन नहीं कराया है और जो सांसद NDA में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है। नेता ने यह भी संकेत दिया कि DMK की ओर से कुछ मुद्दों पर समर्थन के संकेत मिले हैं, हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

    DMK सांसद ने अटकलों को किया खारिज

    हालांकि, DMK के एक राज्य सभा सांसद ने NDA में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी केवल मुद्दों के आधार पर समर्थन देने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में पार्टी का संगठन मजबूत है और भविष्य के चुनावों को लेकर कोई चिंता नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि टीएमसी के सांसदों का समर्थन NDA को मिलता है, तो सरकार के लिए परिसीमन और एक देश-एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाना आसान हो सकता है।

    भाजपा नेताओं का दावा है कि विपक्ष द्वारा परिसीमन विधेयक का विरोध राजनीतिक कारणों से किया गया था, जबकि सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया में सभी राज्यों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का प्रावधान है और किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता को एक और झटका,रेजीनगर से भी उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

    September 19, 2026

    Rajasthan Re-Poll Result: कांग्रेस 6 सीटें जीती:भाजपा की 3 में जीत; जयपुर के पुर्नमतदान में BJP सभी 4 वार्ड हारी

    September 17, 2026

    शिमला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का कब्जा

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.