Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»ITC Share Price : कंपनी का मुनाफा 27% घटा, फिर भी नोमुरा ने बताया खरीदारी का मौका, उछल गया शेयर
    व्यापार

    ITC Share Price : कंपनी का मुनाफा 27% घटा, फिर भी नोमुरा ने बताया खरीदारी का मौका, उछल गया शेयर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईटीसी (ITC) के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इससे पहले कंपनी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी घटकर 3,579 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,911 करोड़ रुपये था। इसके बावजूद कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। कई ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि कंपनी के लिए मुश्किल दौर अब पीछे छूटता दिख रहा है और आगे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

    रेवेन्यू में रही मजबूत बढ़ोतरी

    कंपनी के नेट प्रॉफिट में कमी आई लेकिन कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 26,943 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 21,070 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च 50 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 22,829 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, EBITDA 28 फीसदी घटकर 4,514 करोड़ रुपये रहा।

    आईटीसी शेयर (ITC Share Price)

    कंपनी का शेयर सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर 3.74 फीसदी या 10.50 रुपये की बढ़त के साथ 291.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी के रिटर्न की बात करें तो पिछले 1 हफ्ते में शेयर ने 2.22 फीसदी, 1 महीने में 0.78 फीसदी और 1 साल में -29.84 फीसदी का रिटर्न दिया है।

    Nomura ने दी खरीदारी की सलाह

    ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने आईटीसी के शेयर पर अपनी रेटिंग ‘रिड्यूस’ से बढ़ाकर ‘बाय’ कर दी है। साथ ही टार्गेट प्राइस 300 रुपये से बढ़ाकर 340 रुपये कर दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 21 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है। नोमुरा का कहना है कि पहली तिमाही में सिगरेट की सेल्स वॉल्यूम 5 फीसदी घटी, जबकि बाजार को 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट की उम्मीद थी। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मुनाफा बढ़ाने के प्रयास और प्रीमियम व रेगुलर सिगरेट में संभावित कीमत बढ़ोतरी से आने वाली तिमाहियों में स्थिति बेहतर हो सकती है।

    Motilal Oswal ने रखा न्यूट्रल रुख

    मोतीलाल ओसवाल ने आईटीसी पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 300 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 7 फीसदी ऊपर है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 के मुनाफे के अनुमान में 2 फीसदी की कटौती की है। उसका कहना है कि सिगरेट की कीमतों में अपेक्षा से धीमी बढ़ोतरी के कारण निकट अवधि में कंपनी की कमाई पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, एफएमसीजी कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उसके मार्जिन में सुधार हो रहा है।

    (डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा

    August 7, 2026

    डिजिटल हुए भोले के भक्त, कांवड़ यात्रा में ब्लूटूथ स्पीकर और LED के साथ दिख रहे ये हाई-टेक स्मार्ट गैजेट्स

    August 6, 2026

    WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.