Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जायसवाल ने की अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी, टपकाए कैचों की भारत ने चुकाई इतनी बड़ी कीमत
    BREKING NEWS

    जायसवाल ने की अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी, टपकाए कैचों की भारत ने चुकाई इतनी बड़ी कीमत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हेडिंग्ले में फील्डिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ, वह किसी बड़े हादसे से कम नहीं रहा. जायसवाल ने पहली पारी में शतक जड़ा, लेकिन इस शतक पर उनकी खराब कैचिंग ने पानी फेर दिया. और मैच के पांचवे दिन तो जायसवाल के माथे पर वह अनचाहा रिकॉर्ड चिपक गया, जो कोई भी खिलाड़ी सपने में भी देखना नहीं चाहेगा. पहली पारी में तीन कैच टपकाने वाले जायसवाल का इससे दूसरी पारी में भी पीछा नहीं छूटा. और एक बार उनके हाथों से बहुत ही अहम मोड़ पर कैच फिसल गया. यह कैच टपकाने के साथ ही जायसवाल ने किसी एक टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा छोडे़ जाने वाले सबसे ज्यादा कैचों के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. 

    पांचवें दिन भी कैच टपकना जारी रहा 

    पांचवे दिन जब भारतीय पेसर विकेट चटकाने के लिए जी-जान लगाए हुए थे, जब मोहम्मद सिराज के खिलाफ पुल करने गए बेन डकेट गेंद को बल्ले के बीच नहीं लगे सके. और यह ऊपरी किनारा लेकर डीप स्कवॉयर की तरफ चली गई. लेकिन सामने से दौड़कर आए जायसवाल के हाथों से एक बार फिर से ऐसा कैच निकल गया, जो होना ही चाहिए था. उस समय बेन डकेट 97 रन पर थे. और 149 रन बनाने वाले डकेट का यह कैच पूरे 52 रन महंगा साबित हुआ

    कुल इतने महंगे साबित हुए जायसाल के कैच

    पहली पारी में जायसवाल ने बुमराह की गेंदों पर जो कैच छोड़े थे, वह 113 रन महंगे साबित हुए थे. और दूसरी पारी में डकेट के महंगे साबित हुए 52 रन को इसमें जोड़ लें, तो जायसवाल के ये चारों कैच भारत को 165 रन महंगे साबित हुए. डकेट ने उनके दोनों पारियों में छोड़े कैचों को दोनों हाथों से भुनाया. पहली पारी में डकेट ने इसे अतिरिक्त 51 रन बनाकर भुनाया, तो दूसरी पारी में कैच छोड़ने के बाद अतिरिक्त 52 रन बनाकर. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    दिल्ली-चेन्नई प्लेऑफ की चुनौती, शाम 7:30 से टकराएंगे 

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.