Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»तेज धमाकों से दहला राजस्थान का झुंझुनूं शहर, 11 लग्जरी कारें जलकर खाक; इलाके में दहशत
    राष्ट्रीय

    तेज धमाकों से दहला राजस्थान का झुंझुनूं शहर, 11 लग्जरी कारें जलकर खाक; इलाके में दहशत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झुंझुनूं शहर के बाइपास क्षेत्र में शनिवार रात आगजनी की बड़ी वारदात सामने आई। कुछ लोगों ने गाड़ियों के वकॅशॉप में घुसकर रिपेयरिंग के लिए आई गाड़ियों में आग लगा दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तेज धमाके और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर नगर परिषद की 3 दमकलें मौके पर आई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 11 लग्जरी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ बदमाश दिख रहे है।

    वकॅशॉप के मालिक नासिर के छोटे भाई इमरान ने अनिल नाम के युवक पर गाड़ियों में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार पूर्व में भी अनिल दस दिन पहले भी उनके गैराज व रेस्टोरेंट पर आया था और कारों के शीशे तोड़कर भाग गया था। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसके बाद 24 नवंबर की रात को पहले रेस्टोरेंट पर पेट्रोल फेंका गया, फिर वर्कशॉप पर आकर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और पेट्रोल डाला गया, लेकिन उस समय आग नहीं लग सकी। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत दोबारा पुलिस को दी गई।

    घटना के बाद सामने आए फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश वर्कशॉप में घुसे, गाड़ियों के शीशे तोड़े और पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। ऐसे मे माना जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते बदमाशों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया।

    उधर, कोतवाली एसएचओ ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूर्व में दी गई सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.