Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Jio ने लाया 189 रु का खास प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ देगा 2GB डाटा
    तकनीकी

    Jio ने लाया 189 रु का खास प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ देगा 2GB डाटा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jio 189 Recharge Plan Benefits: हाल ही में TRAI ने सस्ते वॉइस-ओनली प्लान पेश करने का प्रस्ताव रखा था। यानी कि टेलीकॉम कंपनियों को हर कैटेगरी में ऐसे प्लान पेश करने थे, जिन्हें इंटरनेट नहीं बल्कि कॉलिंग के लिए बनाया गया हो। इन प्लान की कीमतों को भी कम रखने के लिए कहा गया था। इससे मिलता-जुलता एक प्लान MyJio ऐप पर देखा गया है, जो कि सिर्फ 189 रुपये का है। खास बात है कि यह प्लान पूरी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसका फोकस मुख्य रूप से कॉलिंग पर है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इस प्लान में इंटरनेट बिल्कुल नहीं मिलता।

    दरअसल 189 रुपये वाले इस प्लान की दूसरी खासियत है कि यह 2 GB इंटरनेट के साथ भी आता है। ऐसे में आपको अगर थोड़ी-बहुत मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ती है, तो भी यह प्लान आपके लिए सही है। इसके अलावा अगर ज्यादा डेटा की जरूरत हो, तो अलग से डेटा खरीदने का ऑप्शन आपके सामने हमेशा खुला रहता है। यह प्लान आपका Jio सिम एक्टिव रखने का एक सस्ता विकल्प भी बन सकता है।

    Jio के 189 रुपये वाले प्लान को Voice Only जैसा प्लान इसलिए कह सकते हैं क्योंकि यह ऑफर वही करता है, जो कि एक वॉइस-ओनली प्लान को करना चाहिए। हालांकि कंपनी से इसे वॉइस-ओनली के नाम से पेश नहीं किया है इसलिए इसे वॉइस-ओनली जैसा प्लान कहना ठीक रहेगा। हालांकि अगर Jio आने वाले समय में अलग से सिर्फ Voice Only प्लान लाए, जिसमें डेटा बिलकुल न हो तो हो सकता है कि वह प्लान 189 वाले प्लान से भी सस्ता हो।

    जैसा कि हमने बताया, इस प्लान के फायदे वॉइस-ओनली प्लान से काफी मेल खाते हैं। इसमें आपको 28 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिल जाती है। अगर आप अपना सिम सिर्फ एक्टिव रखना चाहते हैं या आपको इंटरनेट की कम और कॉलिंग की ज्यादा जरूरत पड़ती है, तो यह प्लान आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। इसके अलावा कम इंटरनेट खपत वाले काम करने के लिए जैसे कि मैसेजिंग ऐप्स या सोशल मीडिया चलाना, आपको प्लान में 2GB इंटरनेट भी मिल जाता है।ऐसे में आपको तुरंत अलग से डेटा पैक लेने की जरूरत नहीं रहेगी। इंटरनेट की हल्की-फुल्की जरूरत के लिए आप इस डेटा को इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ ही प्लान में आपको JioTV और JioCloud जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी मिल जाता है, जिसे कि प्लान की कीमत के लिहाज से एक फायदे की तरह ही देखा जा सकता है।

    कहां मिलेगा रिचार्ज?

    यह रिचार्ज प्लान आपको MyJio ऐप पर मिलेगा।

    रिचार्ज करवाने के लिए सभी प्लान ऐप पर खोलें और सर्च में 189 लिखकर सर्च करें।

    यहां से रिचार्ज करवाने पर आपको अलग से प्लेटफॉर्म फीस नहीं देनी पड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.