Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान सीमा पर होने वाला है कुछ बड़ा,भारत में पहली बार गरजेगा दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट…
    • भारत की सबसे बड़ी वित्तीय डिजिटल लेनदेन इंटरफेस यूपीआई की कामयाबी की अनकही कहानी…
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत
    • छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग,उप मुख्यमंत्री ने लोगो, टैगलाइन और शुभंकर का किया अनावरण…
    • ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
    • प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, ₹631 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम
    क्राइम

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में जमीन और पैसों के लालच में एक कलियुगी पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गांव ब्यौर निवासी राधेलाल (60) की शुक्रवार देर रात खाना खाते समय उसके पुत्र अहिवरन ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर अंधेरे में फ़रार हो गया।

    पुलिस के अनुसार राधेलाल के पास 18 बीघा जमीन थी। उसके पांच बेटों में सबसे छोटा अहिवरन पिछले कई दिनों से बंटवारे की मांग कर रहा था। साथ ही स्वयं सहायता समूह की किस्त जमा करने के लिए रुपये भी मांग रहा था। शुक्रवार को राधेलाल ने मक्का बेचकर रुपये जुटाए। पैसे मिलते ही अहिवरन फिर आ पहुंचा। बाप ने इंकार किया तो बात बिगड़ी। शाम को कहासुनी हुई। रात में अहिवरन शराब के नशे में घर लौटा। खाना खाते समय पुराना विवाद फिर छिड़ा और आवेश में आकर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पिता की गर्दन पर दे मारी।

    राधेलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह ने बताया,कि आरोपी घटना के बाद फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। जल्द ही दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    4 साल की बेटी के सामने पत्नी से सेक्स, वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट्स पर बेचता, गिरफ्तार

    August 25, 2026

    प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…

    August 25, 2026

    शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.