Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत
    • दिलचस्प:एयरोप्लेन में क्लास! राजस्थान के इस सरकारी स्कूल ने चलाई ‘एजुकेशन एयरलाइन’…
    • दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
    • गोपालगंज :मस्‍ज‍िद में घुसकर इमाम की चाकू से गोदकर हत्‍या, ग्रामीणों ने नहीं उठने द‍िया शव…
    • औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
    • परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी को मिलने जा रहा एक बड़ा उपहार,बनारस में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग…
    BREKING NEWS

    बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी को मिलने जा रहा एक बड़ा उपहार,बनारस में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक नया कीर्तिमान और जुड़ने जा रहा है. धर्म-अध्यात्म की नगरी काशी में दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित होने वाला है. शिव थीम पर बनने वाले वर्ल्ड लेवल अर्बन पार्क में ये शिवलिंग स्थापित होगा. 100 करोड़ की लागत से वाराणसी के भेलूपुर जलकल विभाग के 20 एकड़ की भूमि पर ये पार्क बनेगा. शासन की ओर से भी मंजूरी मिल चुकी है. अगले 8-9 महीनों में शिव थीम पार्क दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग के साथ बनकर तैयार भी हो जाएगा.

    शिवलिंग के चारों ओर शानदार घूमने का रास्ता, शिवलिंग पर लेजर शो, बच्चों के लिए हाईटेक झूले, ओपन आर्ट गैलरी, फूड कोर्ट और ओपन आर्ट गैलरी भी होगी. इसमें काशी के पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों और विभूतियों की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा. 

    वाराणसी के भेलूपुर में सबसे ऊंचा शिवलिंग

    वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने ये जानकारी दी है. उनका कहना है कि बनारसवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए ये एक बहुत बड़ा प्रयास है. शिव थीम पर 20 एकड़ के क्षेत्रफल में अर्बन पार्क वाराणसी के भेलूपुर के जलकल कैंपस में बनेगा. इसका टेंडर भी निकाल दिया गया है. दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग वाले इस पार्क को शिव थीम पर विकसित किया जाएगा. यहां प्लैनेटोरियम बनाने की भी योजना है, ताकि युवाओं और बच्चों को ब्रह्मांडीय विज्ञान और खगोलशास्त्र से जोड़ा जा सके.

    सबसे लंबा शिवलिंग काशी में बनेगा

    साथ ही ओपन आर्ट गैलरी भी विकसित होगी और बड़ा सिटी पार्क बनाया जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि यह विश्व का सबसे ऊंचा 130 फिट का शिवलिंग होगा. इसे कहीं ज्यादा और ऊंचा करने को लेकर भी शोध हो रहा है. अभी यही योजना है कि विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग स्थापित हो.शहर के बीचों-बीच ये पार्क भारी मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले पौधे और सघन हरित क्षेत्र में विकसित होगा. पर्यटकों के लिए वॉकिंग ट्रैक, बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी, फूड प्लाजा, आधुनिक किड्स प्ले ज़ोन और एक विशाल पार्किंग स्थल बनाया जाएगा.

    अभी सबसे ऊंचा शिवलिंग कहां

    अभी सबसे ऊंचे मानव निर्मित शिवलिंगों में केरल के चेंगल का महालिंगम 111 फीट लंबा है. बिहार के पूर्वी चंपारण में बन रहे विराट रामायण मंदिर का अखंड शिवलिंग 33 फीट का है. ऐसे में वाराणसी का शिवलिंग ऊंचाई और लंबाई में इन सबसे काफी आगे निकल जाएगा.

    शिव तत्व की थीम

    इस पूरे 20 एकड़ के पार्क की थीम शिव तत्व पर आधारित होगी. पार्क इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि वहां आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो. इस परिसर को केवल एक धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि पर्यावरण, ज्ञान-विज्ञान और शहरी पर्यटन के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां एक डिजिटल और आधुनिक म्यूजियम बनेगा.  काशी की प्राचीन धरोहरों, ऐतिहासिक मंदिरों और पौराणिक गाथाओं को सहेजकर प्रदर्शित किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

    August 17, 2026

    अनुराग जैन ने नीति आयोग के नए सीईओ के रूप में संभाला कार्यभार

    August 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.