Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…
    मुख्य समाचार

    परिजनों के आरोप के बाद कब्र से निकाला गया निलोफर का शव…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में 29 वर्षीय निजी स्कूल शिक्षिका नीलोफर की मौत अब सवालों के घेरे में है। शनिवार को मौत के बाद दफनाए गए शव को रविवार को एसडीएम के निर्देश पर कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के मायके पक्ष ने उसकी मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

    नीलोफर के शव को कब्र से निकाला गया

    खरगोन कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को नीलोफर का शव कब्र से निकाला गया। इसके बाद जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

    ससुराल पक्ष ने बताया था एसिड पीने का मामला

    पुलिस के अनुसार, नीलोफर के ससुराल पक्ष का कहना है कि उसने कथित तौर पर एसिड पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे खरगोन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नीलोफर का बयान दर्ज नहीं हो सका था।

    मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

    नीलोफर के रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना, मारपीट और सिगरेट से जलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, नीलोफर के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे बेल्ट से पीटा जाता था और शरीर के प्राइवेट पार्ट समेत जांघ छाती पीठ पेट अलग-अलग हिस्सों पर सिगरेट से जलाया गया था।

    डॉक्टर के बेटे से की थी दूसरी शादी

    नीलोफर के मामा शेख मोहसिन मंसूर और भाई फरहान शेख ने पत्रकारों को बताया कि करीब नौ साल पहले नीलोफर ने खरगोन निवासी जाने माने डॉक्टर के लड़के नईम खान से दूसरी शादी की थी। रिश्तेदारों का आरोप है कि नईम पहले भी शादी कर चुका था और नीलोफर के परिवार को इस विवाह के बाद पहली शादी की जानकारी मिली। इसके बावजूद नीलोफर ने शादी जारी रखी। दंपती के सात और चार साल के दो बच्चे हैं।

    ‘जल्दबाजी में कराए दस्तखत और दफना दिया’

    रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि नीलोफर की मौत की परिस्थितियों की उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। उनका दावा है कि उनसे जल्दबाजी में कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और इसके बाद शव को दफना दिया गया। अब वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शव को इतनी जल्दी क्यों दफनाया गया। परिजनों ने आत्महत्या की संभावना से भी इनकार किया है। उनका कहना है कि नीलोफर निजी स्कूल में शिक्षिका थी और उनके अनुसार वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती थी।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    खरगोन एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि शव को रविवार को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलोफर की मां और भाई द्वारा एफिडेविट दिए जाने के बाद ही उसे दफनाया गया था।

    फिलहाल मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर कथित चोटों की स्थिति पोस्टमार्टम तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना

    September 7, 2026

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

    September 7, 2026

    मॉडल जैसी लड़की, आधुनिक ड्रेस और फर्स्ट AC से शराब तस्करी,ट्रॉली बैग से मिले 75 लीटर ब्रांडेड शराब…

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.