Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…
    तकनीकी

    WiFi राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ रखें या झुकाकर?…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अक्सर लोग राउटर को एक बार घर में लगाकर भूल ही जाते हैं. ध्यान तब जाता है जब इंटरनेट अचानक स्लो पड़ने लगता है या पूरी तरह बंद हो जाता है. लेकिन इसी बीच एक छोटी-सी चीज नजरअंदाज हो जाती है. हम बात कर रहे हैं राउटर के एंटीना पोजिशन की. कई लोग इन्हें बस जैसे-तैसे घुमा कर छोड़ देते हैं, जबकि सही दिशा में लगी एंटीना आपके WiFi की स्पीड और कवरेज में बड़ा फर्क ला सकती है. अगर नेटवर्क को बेहतर और ज्यादा स्टेबल बनाना है, तो एंटीना को सही तरीके से सेट करना बेहद जरूरी है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

    राउटर के एंटीना की दिशा जरूरी होती है?

    अगर राउटर में एंटीना दिए गए हैं, तो उसका एक खास कारण है. WiFi सिग्नल कोई जादुई इंटरनेट का बुलबुला नहीं होता जो हर दिशा में बराबर फैल जाए. असल में सिग्नल अलग-अलग पैटर्न में फैलता है, और एंटीना किस दिशा में रखा गया है, इसका सीधा असर पड़ता है कि आपके घर में कहां नेटवर्क दमदार मिलेगा और कहां कमजोर पड़ जाएगा.

    अक्सर लोग राउटर के एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ छोड़ देते हैं, क्योंकि कंपनी भी उसे उसी तरह सेट करके देती है. इससे लगता है कि शायद यही सबसे सही पोजिशन है. लेकिन सच यह है कि हर घर और हर सेटअप अलग होता है. कई बार एंटीना सीधा रखना सही होता है, तो कई बार थोड़ा तिरछा या अलग दिशा में रखने से बेहतर कवरेज मिलती है.

    यानी अगर आप चाहते हैं कि आपके फोन, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी तक WiFi सही तरीके से पहुंचे, तो सिर्फ राउटर खरीद लेना काफी नहीं है. यह समझना भी जरूरी है कि WiFi सिग्नल काम कैसे करता है और एंटीना की दिशा आपके इंटरनेट अनुभव को कितना बदल सकती है.

    क्यों नहीं होती एंटीना की कोई एक ‘परफेक्ट’ दिशा?

    राउटर की एंटीना पोजिशन सिर्फ दिखावे की चीज नहीं होती, इसका सीधा असर आपके WiFi सिग्नल पर पड़ता है. वजह ये है कि घर के सभी डिवाइस एक जैसी पोजिशन में इस्तेमाल नहीं होते. कभी फोन सीधा पकड़ा जाता है, तो अगले ही पल उसे साइड में घुमा लिया जाता है. लैपटॉप आमतौर पर फ्लैट रखा रहता है, टीवी दीवार पर फिक्स होता है, और स्मार्ट होम डिवाइसेज कहीं ऊंचाई पर, नीचे या फर्नीचर के पीछे लगी हो सकती हैं.

    इन सभी डिवाइसेज के WiFi रिसीवर अलग-अलग एंगल पर सिग्नल पकड़ते हैं. ऐसे में अगर राउटर की सारी एंटीना सिर्फ ऊपर की तरफ हों, तो नीचे रखे डिवाइसेज को कमजोर सिग्नल मिल सकता है. वहीं कोई डिवाइस अगर किसी एंटीना के एंगल से सही तरह मैच नहीं कर रहा, तो उसकी कनेक्टिविटी भी प्रभावित हो सकती है.

    यही कारण है कि एंटीना के लिए कोई एक परफेक्ट दिशा नहीं होती. सभी एंटीना ऊपर रखना, सभी को साइड में मोड़ देना या एक ही तरफ झुका देना हर स्थिति में सही नहीं होता. बेहतर WiFi कवरेज के लिए अलग-अलग दिशाओं में एंटीना सेट करना ज्यादा असरदार माना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल

    May 9, 2026

    इंस्टाग्राम ने हटाए लाखों अकाउंट्स, अचानक घट गए कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स

    May 8, 2026

    भारत की पहली स्पेसटेक यूनिकॉर्न बनी स्काईरूट एयरोस्पेस, वैल्यूएशन $1.1 बिलियन के पार

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.