Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्‍ली में बैग चुराने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, जानें नीले और काले बैगों को ही क्‍यों बनाते थे टारगेट
    BREKING NEWS

    दिल्‍ली में बैग चुराने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, जानें नीले और काले बैगों को ही क्‍यों बनाते थे टारगेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली :

    दिल्‍ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने एक अंतरराज्यीय बैग लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी के 12 बैग और नकदी समेत लाखों का सामान बरामद किया गया है. यह गैंग खास तौर पर उन्हीं ट्रेनों को निशाना बनाता था, जिनमें ज्यादा भीड़ होती थी. इनकी खासियत ये थी कि ये ब्लैक और ब्लू रंग के बैग ही चुराते थे, क्योंकि ये रंग भीड़ में आसानी से नजर नहीं आते थे और सीसीटीवी से बच जाते हैं. होटल स्टाफ को भी चकमा देने के लिए यही रंग चुना जाता था. 

    पुलिस ने बताया कि 3 जुलाई को श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच A-1 से 5 बैग चोरी हो गए. शिकायत मिलने पर NDRS थाने में केस दर्ज हुआ. पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगाले और पहाड़गंज के क्रिस्टल होटल तक पहुंची, जहां से तीन आरोपियों को दबोचा गया.

    ये हैं गिरफ्तार आरोपी

    1. अमित कुमार बिहार के वैशाली का निवासी है. वह पहले भी चोरी के केस में गिरफ्तार हो चुका है. 
    2. करन कुमार बिहार के बेगूसराय का निवासी है. पहले आर्म्स एक्ट में पकड़ा गया था और चोरी करते वक्त हथियार लेकर चलता था. 
    3. गौरव भी बिहार के बेगूसराय का निवासी है. वह भी चोरी में पकड़ा गया था और उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था. 
    4. पुनीत महतो भी बिहार के बेगूसराय का निवासी है. वह 10 साल से अपराध में सक्रिय था. चोरी के अलावा NDPS और आर्म्स एक्ट के केस में भी शामिल रहा है. 

    आरोपियों के पास से ये मिला 

    • 3 ट्रॉली बैग (2 चोरी के साबित)
    • 4 पिट्ठू बैग
    • 5 हैंडबैग
    • 2 मोबाइल
    • 47,000 रुपये की नकदी

    पुलिस ने पुनीत महतो को आनंद विहार स्टेशन से पकड़ा. उसके पास से भी 4 और संदिग्ध ट्रॉली बैग बरामद हुए हैं. 

    स्‍टेशन पर वापस फेंक देते थे खाली बैग

    पुलिस ने बताया कि यह आरोपी चोरी किए बैग को होटल में खाली कर वापस रेलवे स्टेशन लाकर फेंक देते थे, जिससे पहचान ना हो सके.  

    साथ ही आरोपी चोरी का सामान ग्रे मार्केट में बेचने से पहले बदरपुर-फरीदाबाद बॉर्डर के पास बने सेफहाउस में छुपाते थे. साथ ही होटल में फर्जी नाम से रुकते थे और बार-बार फोन और सिम बदलते रहते थे. 

    दिल्‍ली पुलिस ने यात्रियों से की यह अपील

    दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से सफर के दौरान अपने बैग पर नजर रखने की अपील की है. साथ ही रंग-बिरंगे, लॉक वाले और नाम-पते वाले बैगों का इस्‍तेमाल करने की भी सलाह दी है. साथ ही कहा है कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर दें. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.