Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए  कोलेस्ट्रॉल कम करने  के 7 आसान टिप्स
    खानपान-सेहत

    कोहली के न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए  कोलेस्ट्रॉल कम करने  के 7 आसान टिप्स

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL की समस्या बहुत आम हो गई है। यह समस्या अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, अगर LDL को समय रहते कंट्रोल न किया जाए, तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

    बैड कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। जब इसका स्तर शरीर में ज्यादा हो जाता है, तो यह धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को बाधित करता है। ऐसे में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए दवाओं के साथ-साथ सही खानपान और लाइफस्टाइल को अपनाना बहुत जरूरी है।

    कोलेस्ट्रॉल से डरें नहीं, उसे संतुलित करें

    सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और हेल्थ कोच रयान फर्नांडो, जो विराट कोहली के साथ भी काम कर चुके हैं, बताते हैं कि हर कोलेस्ट्रॉल बुरा नहीं होता। हमारे शरीर को गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) की जरूरत होती है। असली लक्ष्य कोलेस्ट्रॉल से डरना नहीं, बल्कि उसे संतुलन में रखना है। रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें LDL को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकती हैं।

    डाइट में फाइबर बढ़ाएं

    रोजाना 10 से 15 ग्राम सॉल्युबल फाइबर का सेवन करें। घुलनशील फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और LDL को 8 से 12 प्रतिशत तक घटा सकता है। इसके अच्छे स्रोत हैं ओट्स, जौ, चिया सीड्स, गाजर और दालें।

    प्लांट कंपाउंड्स को शामिल करें

    अपनी डाइट में रोजाना करीब 2 ग्राम प्लांट स्टेरॉल्स और स्टैनॉल्स शामिल करें। ये कोलेस्ट्रॉल के शरीर में अवशोषण को रोकते हैं, जिससे ब्लड में LDL का स्तर कम होता है। नट्स, बीज और साबुत अनाज इसके अच्छे स्रोत हैं।

    सैचुरेटेड फैट की जगह हेल्दी फैट चुनें

    सैचुरेटेड फैट की बजाय MUFA और PUFA जैसे हेल्दी फैट का सेवन करें। ये फैट लिवर को बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बाहर निकालने में मदद करते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। जैतून का तेल, मूंगफली, एवोकाडो और मछली इसके अच्छे विकल्प हैं।

    नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

    हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज (जैसे तेज चलना, साइकिलिंग) और 2–3 दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें। एक्सरसाइज न सिर्फ कैलोरी बर्न करती है, बल्कि शरीर के फैट मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है और ट्राइग्लिसराइड्स 20–30 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं।

     इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारें

    LDL बढ़ने की एक बड़ी वजह इंसुलिन रेजिस्टेंस भी हो सकती है। इसे सुधारने के लिए टाइम-रिस्ट्रिक्टेड ईटिंग अपनाएं, लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाएं और खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। इससे ट्राइग्लिसराइड्स कम होते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल बनने की प्रक्रिया धीमी होती है।

    क्यों जरूरी है समय पर ध्यान देना?

    अगर समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर लिया जाए, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी लाइफस्टाइल आदतें लंबे समय में दिल को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

    Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रोजाना पिएं सिर्फ 1 गिलास चावल का पानी और शरीर में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

    May 6, 2026

    ज्यादातर लोग आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये सेहत पर क्या असर डालता है?

    May 5, 2026

    हर Blood Test नहीं बताता सेहत का पूरा हाल…

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.