Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने किया रॉकेट से हमला, दो बच्चों की मौत, मां गंभीर
    मुख्य समाचार

    मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने किया रॉकेट से हमला, दो बच्चों की मौत, मां गंभीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार रात संदिग्ध कुकी उग्रवादियों द्वारा रॉकेट और मिसाइलों से किए गए हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि रॉकेट ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई, मोइरांग में गिरे जिससे एक घर नष्ट हो गया और घर के अंदर मौजूद भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एक पांच वर्षीय लड़के और उसकी पांच महीने की बहन के रूप में हुई है। उनकी मां को गंभीर हालत में इम्फाल के राज मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह इलाका चुराचंदपुर जिले के निकट है, जो कुकी उग्रवाद का गढ़ है। मणिपुर संकट की शुरुआत इसी जिले में तीन मई, 2023 को हुई थी।

    मुख्यमंत्री वाई खेमचंद घायल मां की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज पॉलीक्लिनिक पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल और सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बर्बर कृत्य मानवता पर सीधा हमला है और मणिपुर में लंबे समय से कायम शांति को भंग करने का प्रत्यक्ष प्रयास है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी, उन्हें ढूंढा जाएगा और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी। ऐसे आतंकी कृत्यों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है और शांति, व्यवस्था एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेगी। मैं जनता से एकजुट रहने और हमारी सामूहिक सद्भाव को भंग करने वालों के खिलाफ दृढ़ रहने का आह्वान करता हूं।” इन हत्याओं के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और मोइरांग पुलिस थाने पर हमला कर उसका गेट जला दिया। सूत्रों के अनुसार कुछ वाहन भी जला दिए गए।

    राज्य के गृह मंत्री के. गोविंदास ने भी बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई में हुए इस जघन्य हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ऐसी क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन ने भी इस हमले की निंदा की। विधायक सपाम निशिकांत ने कहा, “इस बर्बर कृत्य से हुए दर्द, शोक एवं आक्रोश को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ये सिर्फ बच्चे नहीं थे बल्कि हमारे अपने थे, मणिपुर की आत्मा का एक हिस्सा थे।” क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण रहने के कारण मंगलवार को अधिकांश शिक्षण संस्थान बंद हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

    September 20, 2026

    इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी मां, सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

    September 20, 2026

    नाराजगी, वसुंधरा राजे के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों का ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.