रायपुर: अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली के मणिपुर सदन में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके और नागपुर (महाराष्ट्र) से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया युवनाती से महत्वपूर्ण सौजन्य मुलाकात की।
सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर गहन चर्चा
नई दिल्ली के मणिपुर सदन में हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मि समाज के पदाधिकारियों और दोनों वरिष्ठ नेत्रियों के बीच देश व प्रदेश के वर्तमान सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने, युवाओं की संगठन व राजनीति में भागीदारी और समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न अहम राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के साथ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत चंद्राकर मौजूद रहे। दोनों ही शीर्ष नेत्रियों ने अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों और युवाओं की इस सकारात्मक सक्रियता की जमकर सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

