Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    • करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लेडी कांस्टेबल ने 4 साथी पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; 8 साल तक…. कभी quarter, तो कभी थाने, जांच जारी
    क्राइम

    लेडी कांस्टेबल ने 4 साथी पुलिसकर्मियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप; 8 साल तक…. कभी quarter, तो कभी थाने, जांच जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के चूरू जिले में कानून के रक्षक ही कठघरे में खड़े नजर आ रहे हैं। एक महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि साल 2017 से 2025 तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं होती रहीं। इस सनसनीखेज मामले में तत्कालीन थानाधिकारी (SHO) समेत चार पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

    ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर बनाया शिकार
    पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, इस कथित अपराध की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई। आरोप है कि एक सहकर्मी ने तड़के करीब 3:30 बजे ड्यूटी का हवाला देकर उसे बुलाया। वहां पहुंचते ही उसे जबरन एक होटल ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला कांस्टेबल का कहना है कि घटना के बाद उसे लगातार डराया-धमकाया गया और इसी डर के चलते वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता रहा।

    SP के हस्तक्षेप से दर्ज हुआ केस
    मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आंतरिक जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए बुधवार को तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

    शिकायतकर्ता के रिकॉर्ड पर भी सवाल
    इस मामले में एक और पहलू भी सामने आया है। आरोप लगाने वाली महिला कांस्टेबल पिछले दो महीनों से निलंबित चल रही है। उस पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कुछ अन्य मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं।

    चूंकि शिकायत करीब आठ साल पुराने घटनाक्रम से जुड़ी है और शिकायतकर्ता का पिछला रिकॉर्ड विवादों में रहा है, इसलिए पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मामला किसी आपसी रंजिश या हनीट्रैप से तो जुड़ा नहीं है।

    जांच जारी, सच्चाई जल्द सामने आने का दावा
    फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों, सबूतों व गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायसेन जेल में कैदी ने खेला खूनी खेल! हत्या के आरोपी ने फल देने के बहाने प्रहरी को मारी गोली

    September 2, 2026

    फरीदाबाद में सनसनीखेज मर्डर, साथी ने युवक के सिर, गले और पेट में किए वार…

    August 31, 2026

    पड़ोसियों के विवाद को सुलझाने गए युवक की चाकू मारकर हत्या

    August 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.