क्राइम

जमीन विवाद और अंधविश्वास: बुआ की बेरहमी से हत्या, बहन को भी नहीं बख्शा

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के बांझी संथाली गांव में बुधवार सुबह एक महिला की पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जमीन विवाद और अंधविश्वास के कारण हुई मानी जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में डर और सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना का पूरा हाल

40 वर्षीय संझली हांसदा बुधवार सुबह अपनी भतीजी तारा हांसदा के घर आई थी। इसी दौरान तारा और उसकी मां के साथ संझली के बीच कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से जमीन को लेकर तनाव चल रहा था। विवाद के दौरान तारा हांसदा अपनी मां को बचाने लगी। इस दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी फुआ संझली हांसदा के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में संझली गंभीर रूप से घायल हुई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मामला संभाला

घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button