Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»फर्जीवाड़ा-जिंदा जीजा को मृत बताकर भांजे- भांजियों से हड़प ली करोड़ो की जमीन…
    छत्तीसगढ़

    फर्जीवाड़ा-जिंदा जीजा को मृत बताकर भांजे- भांजियों से हड़प ली करोड़ो की जमीन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर-  जिले में धोखाधड़ी और दस्तावेजी फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने जीवित जीजा को मृत घोषित कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया और इसी आधार पर अपने ही नाबालिग भांजे-भांजियों की करोड़ों रुपये की पुश्तैनी जमीन हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

    मामला रायगढ़ जिले के ग्राम हालाहुली का है। पीड़ित मनीष शुक्ला को तब गहरा झटका लगा, जब उन्हें जानकारी मिली कि बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र में स्थित बच्चों की पुश्तैनी जमीन, खसरा नंबर 258, रकबा 0.1500 हेक्टेयर, बिना उनकी जानकारी के बेच दी गई है। जांच में सामने आया कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे मनीष शुक्ला के साले अखिलेश पांडेय और उसके भाई शामिल थे।

    आरोपियों ने सरकारी दस्तावेजों और शपथ पत्रों में मनीष शुक्ला को मृत दर्शाया और स्वयं को नाबालिग बच्चों का संरक्षक बताकर जमीन का सौदा कर लिया। बच्चों के हिस्से की रकम भी आपस में बांट ली गई।

    पीड़ित की रिपोर्ट पर सकरी थाना पुलिस ने धारा 420, 464, 467, 468, 471 और 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अखिलेश पांडेय को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अनुराग पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित सहयोगियों की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.