Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
    क्राइम

    मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित करगिल चौक के पास जंगल में मिले युवक के शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया. पुलिस का दावा है कि मकान मालिक अपने किरायेदार के सात वर्षीय बेटे को भविष्य में अपना वारिस बनाना चाहता था. इसी मंशा के चलते उसने अपने साथी के साथ मिलकर बच्चे के पिता की हत्या की साजिश रच डाली. वारदात का खुलासा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर हुआ.

    दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अनिल ठाकुर और राजू कुमार को गिरफ्तार किया है. दोनों मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और नजफगढ़ के धर्मपुरा इलाके में रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अनिल ठाकुर एक निजी बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है. जांच के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं.

    पुलिस ने तकनीकी जांच से जोड़ी हत्या की कड़ियां

    इस हत्याकांड की जांच द्वारका नॉर्थ थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने की. एसएचओ सुनील कुमार रोहिल्ला और स्पेशल स्टाफ प्रभारी कमलेश कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के साथ घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया. लगातार पड़ताल के बाद जांच की कड़ियां आरोपियों तक पहुंचीं.

    पत्नी की मौत के बाद बेटे के साथ रह रहा था किरायेदार

    जांच में सामने आया कि मृतक अखिलेश भी बिहार का रहने वाला था और वह आरोपी अनिल के मकान में किराये पर रहता था. करीब तीन महीने पहले कैंसर के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई थी. इसके बाद वह अपने सात वर्षीय बेटे के साथ वहीं रह रहा था. पुलिस का कहना है कि अकेले रहने वाला अनिल इसी बच्चे को भविष्य में अपना वारिस बनाना चाहता था और इसी सोच को सच करने की नीयत से उसने इस अपराध को अंजाम दे डाला.

    शराब पिलाने का झांसा देकर सुनसान इलाके में ले गए

    पुलिस जांच के मुताबिक 10 जुलाई को अनिल ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर अखिलेश को शराब पीने के बहाने बुलाया. इसके बाद दोनों उसे करगिल चौक के पास जंगल की ओर ले गए. रास्ते में जब अखिलेश ने वहां जाने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कहा कि मुख्य सड़क पर पुलिस चेकिंग चल रही है और चालान से बचने के लिए दूसरे रास्ते से चलना होगा. सुनसान स्थान पर पहुंचते ही दोनों ने हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर फरार हो गए.

    एक CCTV फुटेज ने बदल दी पूरी जांच की दिशा

    जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे से अहम सुराग मिला. फुटेज में तीन लोगों को जंगल की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन कुछ देर बाद केवल दो लोग ही वापस लौटते दिखाई दिए. यही असामान्य दृश्य पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुराग साबित हुआ. इसके बाद जांच टीम ने उसी आधार पर पूरे घटनाक्रम को पीछे से जोड़ना शुरू किया.

    500 से ज्यादा कैमरों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    पहले मिले सुराग के बाद पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को क्रमवार खंगाला. लगातार रिवर्स ट्रैकिंग के दौरान आरोपियों की गतिविधियां नजफगढ़ के धर्मपुरा इलाके तक पहुंचती नजर आईं. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पूरे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.