Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में रहता था शामिल
    राष्ट्रीय

    लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी दिल्ली से हुआ गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में रहता था शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला है। आतंकी काफी समय से एजेंसियों के रडार पर था।

    अधिकारियों ने क्या कहा?

    अधिकारियों ने बताया कि आतंकी शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में रहता था, जहां वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के निर्देश पर लश्कर की भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अधिकारियों ने कहा कि शब्बीर अहमद लोन पर पाकिस्तान की संलिप्तता को छिपाते हुए आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए बांग्लादेशी नागरिकों की भर्ती करने का आरोप है।

    आतंकी मॉड्यूल का किया था खुलासा

    दरअसल, शब्बीर अहमद लोन की यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस मॉड्यूल पर दिल्ली और कोलकाता में भारत विरोधी पोस्टर लगाने और प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप था।

    अधिकारियों के मुताबिक, लोन एक प्रशिक्षित आतंकी है। इसने मुजफ्फराबाद स्थित कैंप में ट्रेनिंग ली थी। उसके संबंध संगठन के शीर्ष नेतृत्व से करीब दो दशक पुराने बताए जा रहे हैं।

    2007 में भी हुआ था गिरफ्तार

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले भी 2007 में स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था, जिसमें AK-47 और ग्रेनेड भी शामिल थे। उस समय उसके सीधे संबंध 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और लश्कर कमांडर से जुड़े पाए गए थे। वह 2018 तक तिहाड़ जेल में बंद रहा, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जमानत पर रिहा होने के बाद वह बांग्लादेश चला गया था और उसने लश्कर के नेटवर्क को दोबारा खड़ा किया। वहीं से भारत को निशाना बनाकर गतिविधियां जारी रखीं।

    जांच में जुटी एजेंसियां

    फिलहाल एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क, भर्ती के तरीकों, फंडिंग चैनलों और भारत में संभावित टारगेट्स का खुलासा किया जा सके। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में आज होगा कॉकरोच जनता पार्टी का दूसरा बड़ा प्रदर्शन, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल

    June 20, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.