Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»लॉ की छात्रा ने दो सुपरवाइजर पर छेड़खानी और धमकी का लगाया आरोप, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    क्राइम

    लॉ की छात्रा ने दो सुपरवाइजर पर छेड़खानी और धमकी का लगाया आरोप, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने सरकारी भवन, मंत्रालय और सचिवालय में मेंटेनेंस का काम करने वाले दो सुपरवाइजरों के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की रिपोर्ट राखी थाने में दर्ज कराई है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 3(5), 351(2), 74, 75(1), 78 के तहत अपराध दर्ज की है। छात्रा किस इयर की छात्रा थी, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हैं। युवती की बयान के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने की बात कही।

    लॉ की छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सत्यजीत राजपूत और अमित चंद्राकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। युवती ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि दोनों युवक उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करते हैं और विरोध करने पर धमकी देते हैं। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक लॉ छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाला सत्यजीत तथा उसका साथी कॉल मी सर्विस (सीएमएस) के सुपरवाइजर हैं। सीएमएस मंत्रालय सहित सरकारी बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम करते हैं।

    अफसरों के साथ पहचान होने का धौंस

    छात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें युवती ने उल्लेख किया है कि छेड़खानी का विरोध करने पर दोनों लड़के उसे धमकी देते थे। साथ ही अफसरों के साथ पहुंच तथा रसूख का भय दिखाकर उसे डराने की कोशिश करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जिन धाराओं के तहत अपराध दर्ज की है, वह गैर जमानतीय धाराएं हैं। युवती से छेड़खानी करने पर पुलिस ने छेड़खानी करने की धारा के साथ यौन उत्पीड़न, जबरन पीछा करने के साथ धमकी देने की धारा दर्ज की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…

    July 16, 2026

    स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा

    July 16, 2026

    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.