Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय शेयर बाजार में तेजी, रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे अधिक उछाल
    • ‘कहीं पिता, कहीं पति तो कहीं संतान की हत्या’ मारे जा रहे अपने!
    • बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से निकलीं दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत…
    • हार-जीत नहीं है संघर्षविराम…
    • 11 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मोहम्मद मुन्ना ने बच्ची को 150 रूपए देकर कहा “किसी को बताना मत”
    • राज्यसभा में हरिवंश की हैट्रिक!, राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
    • भारतीय विदेश सचिव ने FBI चीफ काश पटेल से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों पर की चर्चा
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की बदलेगी लीडरशिप, चीफ हाफिज़ सईद के बेटे को मिलेगी कमान
    अंतर्राष्ट्रीय

    आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की बदलेगी लीडरशिप, चीफ हाफिज़ सईद के बेटे को मिलेगी कमान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की लीडरशिप जल्द ही बदल सकती है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल आईएसआई चाहता है कि युवा व्यक्ति लश्कर का लीडर बने, क्योंकि लोगों में उम्रदराज लोगों की तुलना में युवा लोगों का क्रेज़ बढ़ रहा है। आईएसआई के अनुसार युवा व्यक्ति को लश्कर की कमान सौंपने से आतंकी संगठन के प्रति लोगों का समर्थन भी बढ़ सकता है।

    हाफिज़ सईद से छिन जाएगी गद्दी, बेटे को मिलेगी कमान

    लश्कर के संस्थापक और चीफ हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed), जो भारत में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हैं और देश में हुए कई आतंकी हमलों का मास्टरमंद भी, की उम्र 78 वर्ष हो गई है। आईएसआई का मानना है कि हाफिज़ की पुरानी विचारधारा अब लोगों को प्रभावित नहीं कर रही है। ऐसे में जल्द ही उससे लश्कर की गद्दी छीनी जा सकती है और उसकी जगह उसके बेटे तल्हा सईद (Talha Saeed) को कमान सौंपने की तैयारी है। हाफिज़ के बाद उसका बेटा तल्हा ही लश्कर का दूसरा सबसे पावरफुल व्यक्ति है।

    सैफुल्लाह कसूरी करेगा मदद

    तल्हा को सही ढंग से लश्कर की लीडरशिप संभालने में सैफ़ुल्लाह कसूरी मदद करेगा। कसूरी, लश्कर का टॉप कमांडर है और उसे आईएसआई अधिकारियों का करीबी भी माना जाता है। पिछले साल भारत में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद कसूरी का नाम चर्चा में आ गया था, जब उसने इस आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। हालांकि जब भारत ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, तब कसूरी ने डरकर निर्दोष होने की बात कही थी।

    टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए भी युवा लीडरशिप ज़रूरी

    तेज़ी से एडवांस हो रही टेक्नोलॉजी के इस दौर में आईएसआई को लगता है कि लश्कर जैसे आतंकी संगठनों को भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए और पुराने तरीकों पर निर्भरता कम करनी चाहिए। आईएसआई का मानना है कि हाफिज़ जैसे बुज़ुर्ग लोग अगर लीडरशिप में रहे, तो टेक्नोलॉजी को अच्छे ढंग से अपनाना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि पुराने लोग अभी भी परंपरागत तरीकों को प्राथमिकता देते हैं। वहीं तल्हा जैसे युवा व्यक्ति के लश्कर की लीडरशिप संभालने से आतंकी संगठन टेक्नोलॉजी को अच्छे ठंड से अपना पाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारतीय विदेश सचिव ने FBI चीफ काश पटेल से की मुलाकात, दोनों देशों के संबंधों पर की चर्चा

    April 10, 2026

    ‘होर्मुज नहीं खुला तो फिर शुरू करेंगे गोलीबारी’, ट्रंप की ईरान को धमकी

    April 9, 2026

    सीजफायर पर माने ईरान-अमेरिका, ‘लेबनान इसमें शामिल नहीं होगा’-इजरायल

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.