राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कोरबा जिले के एनएसएस की छात्रा कुमारी लेखनी साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने लेखनी साहू के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कुमारी लेखनी साहू को विगत 6 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। सुश्री लेखनी ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरूकता और शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है।राज्यपाल रमेन डेका ने उनसे उनके अनुभवों पर चर्चा की और कहा कि ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लेखनी को सतत रूप से समाजसेवा के कार्यों में जुड़े रहने और दूसरों के लिए मिसाल बनने का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर छात्रा के परिजन भी उपस्थित थे।
Trending
- Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
- बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
- नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
- अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
- पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
- रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

