Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दिल्ली-NCR में हुई हल्की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
    मौसम

    दिल्ली-NCR में हुई हल्की बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक एक बार फिर करवट ले ली है. आधी रात से बारिश के कारण पूरे इलाके में फिर से तापमान कम हो गया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है और इसके कारण मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. 1 फरवरी से शुरू हुए इस बदलाव के चलते ठंड, बारिश और तेज हवाओं का दौर आने वाले दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

    दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रात के समय हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में साफ गिरावट देखी गई. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हुआ और रात में वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि बारिश देर रात होने से बड़े ट्रैफिक जाम की स्थिति नहीं बनी, लेकिन वाहनों की रफ्तार जरूर कम रही. IMD ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई थी. रविवार सुबह भी बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया.

    यह बदलाव सिर्फ दिल्ली-NCR तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत में मौसम का असर साफ दिख रहा है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं. IMD के मुताबिक सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. मौसम की यह अस्थिरता लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर डाल रही है.

    आगे कैसा रहेगा मौसम, IMD का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रातें कम ठंडी रह सकती हैं. दिल्ली-NCR में दिनभर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं और शाम से रात तक तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड ज्यादा चुभने वाली महसूस होगी. IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हैं, इसी वजह से मौसम फिलहाल स्थिर होने के संकेत नहीं दे रहा और लोगों को अगले कुछ दिन मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IMD Alert: छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक तेज हवा व बादलों की गर्जना के बीच जोरदार बारिश की संभावना

    June 19, 2026

    भारत में मानसून की रफ्तार धीमी, अल नीनो दिखा रहा असर

    June 18, 2026

    IMD का अलर्ट जारी: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफान की संभावना

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.