Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शासकीय सेवकों के लिए कैशलैस चिकित्सा योजना की तैयारी तेज, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
    • योगिता चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की दुर्ग जिलाध्यक्ष
    • जमीनी विवाद के बीच महिला की मौत, भाजपा नेता समेत कई लोगों पर मारपीट और जहर पिलाने का आरोप
    • Chamba में सड़क हादसे में मृतकों की एक साथ उठीं 4 अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव, पुलिस जवान पत्नी के साथ एक ही चिता पर पंचतत्व में विलीन
    • खड़े ट्रक में जा घुसी स्लीपर बस, ड्राइवर समेत 2 की मौ’त, 20 घायल
    • Love Marriage : 8 महीने बाद संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
    • ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभ
    • सावन के पहले दिन से ही करें शिव जी का जलाभिषेक, नवग्रह पीड़ा से मिलेगी मुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ रायपुर की नन्ही स्वर कोकिला आद्या ने बनाया रिकॉर्ड, India Book of Records से सम्मानित…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ रायपुर की नन्ही स्वर कोकिला आद्या ने बनाया रिकॉर्ड, India Book of Records से सम्मानित…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – रायपुर की 10 वर्षीय बाल गायिका अरुणिमा शर्मा ‘आद्या’ ने अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन किया है। 9 नवंबर 2015 को जन्मी आद्या को हाल ही में India Book of Records 2026 द्वारा “IBR ACHIEVER” का खिताब दिया गया है।

    India Book of Records ने आद्या को विभिन्न गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेने और 9 प्रमाण पत्र एवं 1 ट्रॉफी जीतने के लिए सम्मानित किया है। इनमें संगीता कला अकादमी, रायपुर द्वारा आयोजित नटरंग महोत्सव में प्रथम पुरस्कार और बस्तर आइडल में द्वितीय उपविजेता का खिताब शामिल है। यह उपलब्धि उन्होंने केवल 10 वर्ष 7 माह की आयु में हासिल की है। आद्या ने कहा, कि मेरा सपना है कि एक दिन लता मंगेसकर जी जैसे देश के लिए गाउँ।

    बता दें की इतने कम उम्र में भी आद्या चार भाषाओं में गायन और वादन करती है, इतना ही नहीं शास्त्रीय गायन भी करती है और वोकल में प्रथमा (प्रथम) उत्तीर्ण कर ली है. उनकी अन्य उपलब्धियों में राजनांदगांव मड़ई, YB चैम्प 6, हर घर टैलेंट सीजन 2, द सिंगिंग आइकन सीजन 2 और phytositaare जैसे नेशनल लेवल इवेंट के फाइनल राउंड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। YB 6 चैम्पस में फर्स्ट रनर का ख़िताब हासिल किया है, बाकी प्रतियोगितायें ऑन गोइंग है।

    आद्या के छत्तीसगढ़ी लोकगीत और हारमोनियम वादन के वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे है। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उनके लाइव गायन वादन को देखकर भरे मंच से नाम लेकर नन्ही स्वर कोकिला की तारीफ़ कर आशीर्वाद दिया है।

    आद्या ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत से लेकर देशभक्ति और सुगम संगीत तक हर विधा में अपनी पहचान बनाई है। उनकी प्रस्तुतियां आकाशवाणी रायपुर सहित विभिन्न टीवी न्यूज़ चैनलों और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठित मंचों पर उनके साक्षात्कार और गीतों का प्रसारण हुआ हैं।

    आद्या के गुरु और परिजनों का कहना है कि वह दिन में लगभग 2 घंटे रियाज़ करती हैं और बड़े होकर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं।

    आद्या की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शासकीय सेवकों के लिए कैशलैस चिकित्सा योजना की तैयारी तेज, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    July 29, 2026

    योगिता चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की दुर्ग जिलाध्यक्ष

    July 29, 2026

    ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभ

    July 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.